
पाकिस्तान ने फिर दिखाया अपना घिनौना चेहरा, पूंछ में सीजफायर तोड़कर की गोलीबारी, 1 की मौत 5 घायल
श्रीनगर: पाकिस्तान ने बारे में कहा जाता है कि आप उसे कितना भी समझा लीजिये लेकिन वह करता अपने मन की ही है। भारत ने पाकिस्तान की तरफ कई बार दोस्ती का हाथ बढ़ाया। बदले में पाकिस्तान ने भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया और बाद में पीठ में छूरा घोप दिया। जी हाँ पाकिस्तानी की यह पुरानी आदत है। अब पाकिस्तान समझ चुका है कि वह भारत के साथ सीधे तौर पर कोई भी लड़ाई नहीं जीत सकता है।
यही वजह है कि आये दिन पाकिस्तान अपने आतंकी सीमा पार करवाकर भारत में भेजता है। पाकिस्तान के वो आतंकी भारत आकार जमकर उत्पात मचाते हैं और कत्लेआम करते हैं। हालांकि पाकिस्तान के इस घिनौनें काम का भी भारत की जनता के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है। यहाँ के लोग पाकिस्तान की क्रूरता का जवाब बड़े ही साहस से देते हैं। आपको मुंबई हमला तो याद ही होगा। हमले के कुछ समय बाद ही जनजीवन सामान्य हो गया था।
पाकिस्तानी आतंकियों की देख-रेख करती है वहाँ की सेना:
पाकिस्तान भारत को नुकसान पहुँचानें की साजिश हर बार रचता है और नाकाम हो जाता है। हालांकि वह भारत को छोटी चोट देने में कामयाब भी हुआ है। पाकिस्तान ने भारत को अंदरूनी चोट देने के लिए अपने आतंकी जम्मू-कश्मीर में पाल रखें हैं। पाकिस्तान की सेना और वहाँ की ख़ुफ़िया एजेंसी उनकी देख-रेख करता है। पाकिस्तान ने कई बार अपनी असली औकात भारत के साथ ही पूरी दुनिया को दिखाई है। अब सभी जानते हैं कि पाकिस्तान ही आतंक का गढ़ है।
सेना पाकिस्तान ने इरादों को कर रही है नाकाम:
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपना घिनौना चेहरा सबके सामने दिखाया है। पाकिस्तान ने सीमा की शांति भंग करते हुए जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर के शाहपुर के रिहायसी इलाके में आज फिर सीज फायर का उलंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ कैम्पों और स्थानीय लोगों को अपना निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान के इस नापाक इरादे को नाकामयाब करनें के लिए अपनी जी जान लगाये हुए है। पाकिस्तान को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान की इस फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गयी है जबकि 5 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
6 दिन में कर चुका है 3 बार सीज फायर का उलंघन:
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूंछ के करनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से आज सुबह से ही गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान ने गोलीबारी के दौरान सीमा रेखा के पार से यानी अपनी तरफ से 120 एमएम के मोर्टार भी दागे। इससे पहले 27 सितम्बर को पूंछ सेक्टर और भीम्बर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीज फायर का उलंघन किया था। पाकिस्तान ने 6 दिनों के अन्दर 3 बार अपनी औकात दिखाते हुए सीज फायर का उलंघन किया है।