राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से 6 राशियों के हाथ आएंगे लाभ के अवसर, होगा खूब फायदा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 28 अगस्त से 3 सितंबर 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों को संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। संपत्ति संबंधित विवाद में आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आप किसी की कही सुनी बातों पर लड़ाई झगड़ा न करें। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले सतर्क रहें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके लिए रोमांस का मौका आ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : तबीयत को लेकर चिंतित रहेंगे और भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुशल नितियों आपके लाभों में वृद्धि करेगी। आप किसी मित्र की मदद से कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग में कार्यरत लोग अच्छा मुनाफा पाकर प्रसन्न रहेंगे। इस अवधि में ऋण उपलब्ध होने से योजनाओं में धन संबन्धी बाधाएं नहीं आयेंगी। माह के उत्तरार्द्ध में सुख एवं लाभ का अनुपात अत्यधिक हो जाएगा जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती दिखेगी। आपको पदोन्नति आदि मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते आपको आंखों तथा सिरदर्द की शिकायत हो सकती है, अतः सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नए कार्यों की शुरुआत के लिए एक शुभ सप्ताह है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोग अच्छा मुकाम पाएंगे। आपको कार्य क्षेत्र में अपने सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते है। कोई प्रॉपर्टी का काम रुका है तो उसके पूरा होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : प्रेम-सम्बन्धो में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों से अगर आप लंबे समय से परेशानी से गुजर रहे हैं तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : ह्रदय रोग संबंधी समस्या बढ़ने से मन अशांत रहेगा। लेकिन आप अत्यधिक चिंता ना करें। आपको कोई गंभीर समस्या नहीं होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। यह सप्ताह आपकी रचनात्मकता बढ़ाएगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में यदि कोई लाभ का मौका मिले, तो उसे हाथ से न जाने दें। मामूली चीजों को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे और मामूली फैसले लेने में असमर्थ रहेंगे। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रिय के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का आनंद लेंगे।

करियर के विषय में : आपके अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा अगर कोई समस्या थी, तो उसमे सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक परिवेश आप में से कुछ को भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। छात्रों को सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। कारोबार में लाभ के योग बने रहेंगे। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। इनसे आपको मन अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।

प्यार के विषय में : सिंगल लोग दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑनलाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर व्यस्त बने रह सकते हैं। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि सम्भव है।

हेल्थ के विषय में : आपको पौष्टिक आहार और व्यायाम सहित स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते आप किसी भी स्थिति में काम निपटाने की क्षमता रखेंगे। कोई भी निर्णय करने से पहले बुरे भले का मनोभाव कर लें तो अच्छा होगा। समाज और परिवार में मान-प्रतिष्ठा में लाभ हो सकता है। परिवार में आपसी प्रेम बना रह सकता है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपको खुश करेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपको मानसिक पीड़ा मिल सकती है।

प्यार के विषय में : अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको गंभीरतापूर्वक निर्णय लेना होगा।

करियर के विषय में : अपने करियर में नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं। अपने कौशल और दक्षता का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी, किन्तु फिर भी अपने खानपान का ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जमीन जायदाद में धन निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। लंबे समय से लंबित न्यायालय कार्यालय से जुड़े मामले आज पूरे हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

प्यार के विषय में : पार्टनर से गहरे प्रेम का अनुभव कर सकते हैं। आपको अपने साथी से शक्ति और समर्थन मिल सकता है।

करियर के विषय में : कुछ समस्याओं के चलते आपको थोड़ा समय लग सकता है लेकिन आपको करियर में सफलता जरूर प्राप्त होगी।

हेल्थ के विषय में : आपको शरीर में स्फूर्ति व साहस में कमी का अनुभव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें। इस समय किसी तरह की मानहानि भी हो रही है। कुछ कामों में रुकावटें आने से आपकी मन स्थिति विचलित रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बड़े भाइयों से आपकी अनबन होने से घर का वातावरण अशांत रहेगा। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : नए संबंधों की संभावना के साथ आपका प्रेम जीवन भी बढ़ रहा है।

करियर के विषय में : सफलता पाने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट की समस्या परेशान कर सकती हैं। बाहर खाने से बचें, क्योंकि इससे तबियत और खराब हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए सप्ताह बेहतर रहने वाला है। किसी छोटी चीज के पीछे भागने से अच्छा है बड़े मौके के बारे में सोचें। यदि निवेश करना चाहते हैं तो बड़े मौके की तलाश करें, लाभ मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें उम्मीद से अधिक धन लाभ मिलेगा। ऑफिस में कोई जरूरी काम टल सकता है।

प्यार के विषय में : विवाह योग्य लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।

करियर के विषय में : छात्र और युवा पूरी तरह से अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। एक संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम आपकी तंदुरूस्ती को बढ़ाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को इस सप्ताह कुछ गंभीर मामलों में तुरंत फैसले लेने पड़ सकते हैं। किसी भी तरह की बुरी आदत या नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। आपका रुका हुआ काम हर तरफ से पूर्ण होगा। रुपए-पैसे के लेन-देन से जुड़े मामले को भी सोच-समझकर सुलझाया जाएगा। सांस्कारिक कार्यों में भागीदारी निभा सकते हैं।

प्यार के विषय में : विवाहित संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। जिसका असर घर परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा।

करियर के विषय में : करियर की दृष्टि से यह हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गलत निर्णय आपकी सारी मेहनत को खत्म कर सकता है।

हेल्थ के विषय में : वाहन का प्रयोग सावधानी के साथ करें, आपको शारीरिक चोट लग सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपको सभी परेशानियों से आपको निजात मिलेगा। विरासत में मिली संपत्ति या किसी तरह का विवाद आज किसी के हस्तक्षेप से इसे सुलझाने का सही समय है। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका योगदान रहेगा।

प्यार के विषय में : सिंगल प्यार की पहली सीढ़ी की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर नजर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में क्षेत्र योजना में सुधार करने का सही समय है।

हेल्थ के विषय में : अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। इसलिए आराम जरूर लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें और समझे, अन्यथा गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : साथी रोमांस बढ़ाने वाले तरीकों पर खुलकर बात करेंगे। जिससे दोनों में आपसी समझ बढ़ेगी।

करियर के विषय में : शिक्षा या करियर आप जिस क्षेत्र को चुनना चाहते हैं, वह आपको आसानी से मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। पैरों से संबंधित दर्द की समस्या हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 28 अगस्त से 3 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 28 अगस्त से 3 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 28 अगस्त से 3 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>
https://bemfh.ulm.ac.id/id/ https://newstrend.news/swen/ https://rentohotels.com/
slot gacor slot demo
https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/200/ https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/scatter-hitam/
https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/thailand/ https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/dana/
https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/oneplay77gala/ https://heylink.me/turbobet77login/ https://heylink.me/mustang77pro/ https://heylink.me/galaxy77betpro/ https://heylink.me/marvel77game/ https://heylink.me/taipan77login/ https://heylink.me/republik77alter/ https://heylink.me/binjaiplay77-login/ https://heylink.me/dutaslot77-loginn/ https://heylink.me/doremiplay77-login/ https://heylink.me/slotnesia77-loginn/ https://heylink.me/mandala77_login/ https://heylink.me/arenaslot77_login/ https://heylink.me/arenabet77-login/ https://heylink.me/Sultanbet77.daftar/ https://heylink.me/sultanplay77.login/ https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/kotacuanplay/ https://heylink.me/play77betpro/ https://heylink.me/tokofun/ https://heylink.me/fun77betpro/ https://heylink.me/captain77warrior/ https://heylink.me/Jaguar77pro/ https://heylink.me/thebestmustang77/ https://heylink.me/tokoholyplay/ https://heylink.me/rukocuan/ https://heylink.me/indopedia77pro/ https://heylink.me/tokoindofun17/ https://heylink.me/sultanbet77gaming/ https://heylink.me/sultanplay77gaming/ https://heylink.me/oneplay77alternatif/ https://heylink.me/marina77maxwin/ https://heylink.me/play77alternatif/ https://heylink.me/cukongplay77gaming/ https://heylink.me/playwin77-/ https://lynk.id/play77new https://lynk.id/fun77new https://lynk.id/captain77 https://lynk.id/jaguar77new https://lynk.id/mustang77new https://lynk.id/indopedia77new misteritogel galaxy77bet https://138.68.164.8/ https://137.184.36.152/ https://139.59.119.229/