राशिफल

Rashifal 2 August: आज वृषभ, सिंह समेत ये 5 राशि वाले रहें संभलकर, बड़ा नुकसान होने के हैं योग

हम आपको बुधवार 2 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफल रहेंगे। आपके आस-पास में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी चुप रहना बेहतर होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। व्यवस्था में तनावपूर्ण स्थितियां हो सकती हैं। परंतु प्रयास करने से व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप पेशेवर मोर्च पर अपने हुनर को साबित करने वाले सभी मौके का फायदा उठा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। पिता और गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। ऐसा हो सकता है आपको अपने कुछ पुराने निवेशों से लाभ मिले। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। बदनामी का खतरा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आध्यात्मिक विकास की स्थिति अच्छी होती है। यदि नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके शत्रु आपसे जलेंगे और आपके कार्यों में बाधा पहुचांने की कोशिश करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाए, तो उनको ध्यान देकर निभाना होगा, नहीं तो आपकी गलती के लिए आपको कोई सजा भी दी जा सकती है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है। संतान पक्ष से ख़ुशी मिलेगी। बड़ों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके द्वारा लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय आपके लिए काफी लाभकारी होगा। आपको अपनी शान शौकत व दिखावे मे धन व्यय करने से बचना होगा। घर परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमे आपको बातचीत के जरिए भी सुलझाने की कोशिश करनी होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जैसा सोचेंगे वैसा होगा। मन के अनुरूप काम होगा। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपको काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपकी कोई पहले की गई लापरवाही आज आपके लिए परेशानी बन सकती है। उतना ही काम करें, जितनी जरूरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। आज अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज बेवजह नकारात्मकता रहेगी। शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। परिवार में समृद्धि आएगी और सभी बिगड़े काम पूरे होंगे। व्यापार में जीवनसाथी और साझेदारों का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों में रुचि रहेगी और सौभाग्य की भी प्राप्ति होगी। भाग्यवश कोई काम बन सकता है। अचानक परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। आपका जीवन तेजी से प्रगति करेगा। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ की पूरी संभावना है। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों का सहयोग प्राप्त करने में आप सफल होंगे। राज्य की यात्रा और यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। आप किसी भी कार्य को विस्तार देने में सफल हो सकते हैं। सीढ़ियाँ चढ़ते वक़्त दमे के मरीज़ों को सावधान रहना चाहिए। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। मानसिक एकाग्रता न होने से पढ़ाई लिखाई में बाधा उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों को घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। यदि आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय आप अपने लिए भी निकालें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं या परिजनों के साथ समय बिताएं। रोज सुबह एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी। व्यापार से लाभ होगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी सौदे को करने से बचना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सहयोगियों के योगदान से आप अपना एक काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपको उधार लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी ऊर्जा का प्रयोग अच्छे कामों के लिए करने की जरूरत है। आज रचनात्‍मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ विवाद और लेन-देन से बचें। भाइयों से चल रहा वाद-विवाद आज समाप्त होगा।

आपने Rashifal 2 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>