राशिफल

15 जून को होगा मिथुन राशि में सूर्य का गोचर, 4 राशियों को मिलेगा बेशुमार पैसा, होगा भाग्योदय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्यदेव अब 15 जून को शाम 6:07 बजे पर अपनी वृषभ राशि की यात्रा को खत्म करते हुए मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से सभी 12 राशि के लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन राशि वालों को शुभ और अशुभ फल मिलेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों के लिए मिथुन राशि में सूर्य का गोचर साहस में वृद्धि कराएगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। प्रशासन का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग हासिल हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों को इस दौरान शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके वेतन में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। किसी प्रॉपर्टी और जमीन में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सूर्य का यह गोचर ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माता-पिता की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आपको किसी भी यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप इस समय काफी सक्रिय नजर आएंगे, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं इस दौरान फिर से शुरू हो सकती हैं। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों को इस दौरान अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। इस समय के दौरान आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। लेकिन आपको इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन में निराशाजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर ठीक रहेगा। सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और मिथुन राशि में गोचर के दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आपने कहीं निवेश किया है, तो आपको धन लाभ होने के योग हैं। जो लोग निवेश करना चाहते हैं, उन्हें भी समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए, तब उन्हें धन लाभ भी हो सकता है। इस समय के दौरान मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के योग हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर बहुत ही शुभ और फलदायक साबित होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में बनाई गई योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों के लिए मिथुन राशि में सूर्य का गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा क्योंकि सूर्य आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, तो आपको कुछ कठिनाइयां आ रही थी तो इस दौरान वह दूर हो सकती हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपको अच्छा लाभ दिला सकती है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होने के योग बने हुए हैं, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल साबित होगा। विद्यार्थियों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने निवेश से भी अच्छा धन लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों को सूर्य गोचर की अवधि के दौरान आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। विरोधी पक्ष हावी रहेंगे। सोच समझकर निवेश करना होगा। जल्दीबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। इस दौरान आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों के लिए सूर्य के गोचर की वजह से हर काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। अत्यधिक ऊर्जा से काम पूरे होंगे। ऊर्जावान रहेंगे। कामकाज के स्तर पर हर काम में तेजी नजर आएगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य के गोचर की वजह से इस समय में आप अपनी भावनाओं को बहुत अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे। प्रेम जीवन शानदार रहेगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी दूर होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों का लेनदेन करते समय लापरवाही ना करें। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। लंबी दूरी की यात्रा करने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी कार्य योजना के पूर्ण होने तक उसे सार्वजनिक मत कीजिए।

Back to top button
?>
slot gacor slot demo
https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/200/ https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/scatter-hitam/
https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/thailand/ https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/dana/
https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/oneplay77gala/ https://heylink.me/turbobet77login/ https://heylink.me/mustang77pro/ https://heylink.me/galaxy77betpro/ https://heylink.me/marvel77game/ https://heylink.me/taipan77login/ https://heylink.me/republik77alter/ https://heylink.me/binjaiplay77-login/ https://heylink.me/dutaslot77-loginn/ https://heylink.me/doremiplay77-login/ https://heylink.me/slotnesia77-loginn/ https://heylink.me/mandala77_login/ https://heylink.me/arenaslot77_login/ https://heylink.me/arenabet77-login/ https://heylink.me/Sultanbet77.daftar/ https://heylink.me/sultanplay77.login/ https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/kotacuanplay/ https://heylink.me/play77betpro/ https://heylink.me/tokofun/ https://heylink.me/fun77betpro/ https://heylink.me/captain77warrior/ https://heylink.me/Jaguar77pro/ https://heylink.me/thebestmustang77/ https://heylink.me/tokoholyplay/ https://heylink.me/rukocuan/ https://heylink.me/indopedia77pro/ https://heylink.me/tokoindofun17/ https://heylink.me/sultanbet77gaming/ https://heylink.me/sultanplay77gaming/ https://heylink.me/oneplay77alternatif/ https://heylink.me/marina77maxwin/ https://heylink.me/play77alternatif/ https://heylink.me/cukongplay77gaming/ https://heylink.me/playwin77-/ https://138.68.164.8/ https://137.184.36.152/ https://139.59.119.229/