Trending

मगरमच्छ पानी में खींच रहा था जंगली जानवर का पैर पकड़ कर, तभी भगवान बनाकर आये ये .. देखे वीडियो

प्रकृति निर्मित इस दुनिया में कब क्या घटना हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होती है। इस पृथ्वी पर तरह-तरह के जीव हैं। कुछ जल में रहते हैं तो कुछ जमीन पर रहते हैं। दोनों ही जगहों [आर शाकाहारी और माँसाहारी दोनों ही तरह के जीव पाए जाते हैं। जहाँ शाकाहरी जीव कभी-कभी अपनी जान बचाने के लिए हमला करते हैं, वही माँसाहारी जीव अपना पेट भरने के लिए।

माँसाहारी जीव दुसरे जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते हैं। जब भी ये जीव किसी का शिकार करते हैं तो पहले देख लेते हैं, कि वह उससे ताकत के मामले में ज्यादा है या कमजोर है। अपने से ज्यादा ताकतवर जीव से ये अकेले कभी भी भिड़ने का साहस नहीं करते हैं। जब भी किसी ताकतवर जानवर का शिकार करना होता है तो झुण्ड में करते हैं।

पानी में होने पर किसी को भी खींच लेता है मगरमच्छ:

जमीन पर पाए जानें वाले जानवरों में सबसे ज्यादा मजबूर और बड़ा जानवर हाथी होता है। लेकिन कई बार हाथी का शिकार भी झुण्ड में शिकारी जानवर कर लेते हैं। हालांकि अकेले हाथी से भिड़ने का साहस कोई जानवर नहीं जुटा पाता है। ठीक वैसे ही पानी में पाए जानें वाले जानवर में मगरमच्छ सबसे खतरनाक और शक्तिशाली होता है। पानी में होने पर यह किसी भी जानवर को खींच सकता है।

आज हम आपको मगरमच्छ का एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो आपको हैरानी में डाल देगा। दरअसल एक भूखा मगरमच्छ पानी में शिकार का इंतज़ार कर रहा था। तभी वहाँ एक जंगली जानवर पानी पीने के लिए आ जाता है और मगरमच्छ उसका पैर पकड़ लेता है। मगरमच्छ उसका पैर पकड़कर अपनी तरफ पानी में खींचने का प्रयास करता है तो वह अपनी जान बचाने के लिए पानी से बाहर निकलने के लिए जोर लगता है।

जंगली जानवर के लिए भगवान बनकर आते हैं हिप्पो:

आखिरकार मगरमच्छ उस जंगली जानवर को पानी में खींच ही लेता है। वह जानवर अब भी बचने के लिए जोर लगा रहा था, लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था। तभी वहाँ उस जंगली जानवर के लिए भगवान बंकर दो हिप्पो आ जाते हैं। उन्हें मामला समझते देर नहीं लगती है कि यह मगरमच्छ इस जानवर को अपना शिकार बनाना चाहता है। उन्होंने तुरंत ही मगरमच्छ को डराया और मगरमच्छ जानवर को छोड़कर वहाँ से रफूचक्कर हो जाता है। तब किसी तरह से जंगली जानवर खुद की जन बचाकर बाहर निकलता है।

वीडियो देखें-

Back to top button