Bollywood

जब पवन सिंह को भा गयी थी सानिया मिर्जा की नथनिया, खाना पड़ी थी जेल की हवा

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह न सिर्फ शानदार एक्टर है बल्कि उनके गाने भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। बता दें, अब तक पवन सिंह कई गाने गा चुके हैं। इन्हीं में से एक गाना उन्होंने ‘सानिया मिर्जा कट नथुनिया’ गाया था जो काफी पॉपुलर हुआ था। हालांकि यह गाना सानिया मिर्जा को बिल्कुल पसंद नहीं आया था और उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। आइए जानते हैं पवन सिंह और सानिया मिर्जा से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है?

pawan singh

पवन सिंह के गाने से नाराज हुई थी सानिया

बता दें, अपने करियर की शुरुआत में पवन सिंह एल्बम गाया करते थे। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाए इनमें से एक ‘सानिया मिर्जा की नथनी’ पर आधारित गाना भी काफी पॉपुलर हुआ था। इतना ही नहीं इस गाने के माध्यम से पवन सिंह रात रात चर्चा में आ गए थे। हालांकि सानिया मिर्जा को ये गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

pawan singh

रिपोर्ट की मानें तो इस गाने को लेकर पवन सिंह के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी गई थी जिसके बाद वह सलाखों के पीछे पहुंच गए थे। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं था जब पवन सिंह का नाम विवादों में आया था। वह कई बार विवादों से घिर चुके हैं।

बता दें, पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी रचाई थी लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था जिसके बाद पवन सिंह पर उनकी हत्या का आरोप लगा था। कहा जाता है कि, नीलम से शादी करने के बाद भी पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे।

pawan singh

ऐसे में उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली, हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता। वही नीलम की बहन पूनम ने के इंटरव्यू के दौरान खुलासा हुआ करते हुए कहा था कि, “पवन सिंह ज्यादा बिजी रहते थे और वो उन्हें टाइम नहीं दे पाते थे इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया था।”

pawan singh

बता दे पवन सिंह का नाम मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी जुड़ा। इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन फिर इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने कहा था कि, पवन सिंह उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं।

19 की उम्र में खेलनी लेगी थी सानिया

pawan singh

बात की जाए सानिया मिर्जा के बारे में तो उन्होंने केवल 19 साल से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में की थी जब वो डबल्स के नंबर वन प्लेयर थी। बता दे सानिया मिर्जा ने बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के शादी रचा ली। इसके बाद साल 2018 में इन दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ।

Back to top button