अध्यात्म

अक्टूबर में सूर्य-मंगल-शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशियों को होगा महाधन लाभ, ऊंचाई छूएगा करियर

अक्टूबर का महिना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आपके मन में भी ये जिज्ञासा होगी कि ये आने वाला महिना कैसा होगा। इस जिज्ञासा को आप ज्योतिष शास्त्र से दूर कर सकते हैं। अक्टूबर माह में दो ग्रह सूर्य और मंगल अपनी राशि बदल रहे हैं। वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में मार्गी हो रहे हैं। ग्रहों का यह बदलाव 5 राशि के जातकों को शुभ फल देगा।

मिथुन राशि

अक्टूबर का महिना मिथुन राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लाएगा। इनके करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। बेरोजगारों को जॉब मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किस्मत आपका साथ देगी। करियर अच्छा चलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए अक्‍टूबर का महीना पुरानी मनोकामनाएं पूरी करेगा। आप हमेशा से जैसी लाइफ जीना चाहते थे उसके रास्ते खुल जाएंगे। नए मकान और वाहन की खरीदी के योग भी बन रहे हैं। संतान आपका साथ देगी। कोई खुश खबरी आपका दिल भी खुश कर देगी। परिवार में शांति रहेगी। सेहत में सुधार दिखेगा। पैसों को लेकर किस्मत अच्छी रहेगी। कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि

अक्टूबर के महीने में तुला राशि के जातकों की लाइफ में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। जीवन के सभी दुख और दर्द समाप्त हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। भगवान में आस्था बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

अक्‍टूबर में ग्रहों का गोचर वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के तनाव दूर होंगे। आर्थिक तंगी खत्म हो जाएगी। पैसा कमाने के नए अवसर मिलेंगे। विवाह के योग बन सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो अक्टूबर का महिना शुभ रहेगा। सुखों का भरपूर आनंद ले पाएंगे। परिवार के साथ कहीं दूर घूमने फिरने जा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को भी ग्रहों के राशि बदलने का पूरा लाभ मिलेगा। आप इस महीने जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। मेहनत का फल इस माह मिल जाएगा। करियर को नए मुकाम तक ले जा पाएंगे। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी नए शख्स की आपकी लाइफ में एंट्री हो सकती है। ये शख्स आपकी किस्मत पलट देगा। पैसों को लेकर चिंताएं दूर होगी।

Back to top button
?>