बॉलीवुड

राष्ट्रपति चुनाव जीतीं द्रौपदी पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, कंगना से अनुपम तक जानें क्या कहा?

आखिरकार जिसका देश को बेसब्री से इंतजार था वो घड़ी आ गई. NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुन ली गई हैं. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने UPA उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी मतों से मात दी. 25 जुलाई को द्रौपदी देश के 15वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेंगी.

draupadi murmu

राष्ट्रपति चुनाव में 64 फीसदी वोट हासिल करने वाली राष्ट्रपति बनते ही श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लेंगी. वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. मुर्मू को देशभर से बधाई मिल रही है. बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. तो आइए जानते है कि बॉलीवुड कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर क्या कहा है ?

draupadi murmu

बॉलीवुड सेलेबस के बधाई संदेश से पहले आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और गुरुवार शाम को पीएम मोदी ने उनसे उनके निवास पर जाकर मुलाकात की. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि, ”श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी”.

हिंदी सिनेमा की मशहूर और बेहतरीन अदाकारा कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है. इसमें उन्होंने द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर के साथ लिखा है कि, ”भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (देश में सर्वोच्च पद पर पहुंचने वालीं आदिवासी पृष्ठभूमि की पहली व्यक्ति), भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति, बधाई मैडम प्रेसिडेंट #DroupadiMurmu”.

draupadi murmu

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए उनकी एक तस्वीर साझा की और लिखा है कि, ”बधाई हो #DraupadiMurmu- भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति. सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं. #womenpower”.

अदाकारा अनुष्का शर्मा ने भी मुर्मू को बधाई दी. द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने के साथ अनुष्का शर्मा ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ”बधाई हो मैडम प्रेसिडेंट”.

वहीं मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, ”पिछले कुछ दिनो से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूंज रहा है. आज सोचा लिख ही दूं! ‘मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं’ जय हिंद!

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर लिखा कि, ”एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं. ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है. देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”.

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट में लिखा कि, ”ये वाकई एतिहासिक पल है भारत के लिए. देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुनने के लिए मैम द्रौपदी को बहुत बहुत बधाई”.

फिल्मकार अशोक पंडित ने UPA के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और किखा कि, ”कैसा महसूस हो रहा है @YashwantSinha जी ? क्या बोल रही है आपकी अंतर आत्मा ? #PresidentofIndia

Back to top button
?>
slot gacor slot demo
https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/200/ https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/scatter-hitam/
https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/thailand/ https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/dana/
https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/oneplay77gala/ https://heylink.me/turbobet77login/ https://heylink.me/mustang77pro/ https://heylink.me/galaxy77betpro/ https://heylink.me/marvel77game/ https://heylink.me/taipan77login/ https://heylink.me/republik77alter/ https://heylink.me/binjaiplay77-login/ https://heylink.me/dutaslot77-loginn/ https://heylink.me/doremiplay77-login/ https://heylink.me/slotnesia77-loginn/ https://heylink.me/mandala77_login/ https://heylink.me/arenaslot77_login/ https://heylink.me/arenabet77-login/ https://heylink.me/Sultanbet77.daftar/ https://heylink.me/sultanplay77.login/ https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/kotacuanplay/ https://heylink.me/play77betpro/ https://heylink.me/tokofun/ https://heylink.me/fun77betpro/ https://heylink.me/captain77warrior/ https://heylink.me/Jaguar77pro/ https://heylink.me/thebestmustang77/ https://heylink.me/tokoholyplay/ https://heylink.me/rukocuan/ https://heylink.me/indopedia77pro/ https://heylink.me/tokoindofun17/ https://heylink.me/sultanbet77gaming/ https://heylink.me/sultanplay77gaming/ https://heylink.me/oneplay77alternatif/ https://heylink.me/marina77maxwin/ https://heylink.me/play77alternatif/ https://heylink.me/cukongplay77gaming/ https://heylink.me/playwin77-/ https://138.68.164.8/ https://137.184.36.152/ https://139.59.119.229/