नहीं देखा होगा ऐसा नागिन डांस, दूल्हे की घोड़ी पर चढ़ लहराया दोस्त, देखें Funny Video
इस समय लोग शादी का सीजन बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। खासकर दोस्तों की शादी में धमाचौकड़ी मचाने का अपना ही अलग मजा होता है। आप ने भी देखा होगा कि दोस्त लोग शादी में कितनी मस्ती करते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दोस्तों के बिना शादी की रौनक भी फीकी पड़ जाती है।
हर शादी में होता है एक नागिन डांस
शादी में एक और चीज होती है जो इसका माहौल दुगुना मनोरंजक बना देती है। ये चीज है डांस। नाच गाने के बिना शादी अधूरी होती है। फिर जब बारात निकले और दोस्त उसमें ताबड़तोड़ डांस न करे, भला ऐसा कैसे हो सकता है। हर शादी और बारात में एक शख्स ऐसा जरूर होता है जो नागिन डांस करता है।
नागिन डांस करने और देखने दोनों में ही बड़ा मजा आता है। लोग इसे कई अलग-अलग तरीके से करते हैं। आप ने भी कई शादियों में कई अजीब नागिन डांस देखे होंगे, लेकिन आज जो नागिन डांस हम आपको दिखाने वाले हैं वह सबसे अलग और अनोखा है।
दोस्त की शादी में किया अनोखा नागिन डांस
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा नागिन डांस बड़ा वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी दोस्त की शादी में उसके साथ घोड़ी पर चढ़ जाता है। इसके बाद वह नोट मुंह में दबाकर घोड़ी के चारों तरफ झूम-झूमकर नागिन डांस करता है।
हैरत की बात ये होती है कि इस दौरान वह घोड़ी से काफी हद तक नीचे झुक जाता है। फिर भी उसका संतुलन बना रहता है। सोशल मीडिया पर इस अनोखे नागिन डांस को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस पर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
एक यूजर ने कहा “ऐसा अनोखा नागिन डांस तो मैं पहली बार देख रहा हूँ।” दुसरे ने लिखा “ऐसे दोस्तों की वजह से ही शादी का रंग दुगुना हो जाता है।” फिर तीसरा कमेंट करता है “भाई ने ऐसा नागिन डांस किया कि Physics के Law भी खुदखुशी कर ले।” फिर एक कमेंट आता है “मैं तो बेचारी घोड़ी का सोच रहा हूं। दो-दो इंसानों का वजन कैसे सहन कर रही होगी।”
देखें वीडियो
View this post on Instagram
वैसे आप लोगों को ये अनोखा नागिन डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। इस तरह उनका भी फुल मनोरंजन हो जाएगा।