Interesting

बॉयफ्रेंड हो तो ऐसा, गर्लफ्रेंड को नदी पार करवाने के लिए खुद बन गया पूल, देखें फिर क्या हुआ

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का रिश्ता बड़ा ही मनमोहक होता है। दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए रहते हैं। खासकर जब ये प्यार जवानी के दिनों में हो तो इसमें एक खास कसक देखने को मिलती है। प्यार की खातिर दोनों कुछ भी कर गुजरते हैं। एक अच्छा बॉयफ्रेंड वही होता है जो अपनी गर्लफ्रेंड को हमेशा खुश रखता है। उसे सुख और दुख में साथ खड़ा रहता है। जब कोई मुसीबत आती है तो उसका हाथ थामकर उसे कठिनाइयों से दूर ले जाता है।

प्रेमी-प्रेमिका के बीच आई पानी की नहर

एक ऐसे ही अच्छे बॉयफ्रेंड का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देख हर लड़की यही सपना देख रही है कि काश उसे भी ऐसी सोच वाला बॉयफ्रेंड मिल जाए। दरअसल इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक प्रेमी और प्रेमिका हाथ पकड़कर कहीं जा रहे होते हैं। तभी रास्ते में एक छोटी सी पानी की नहर आ जाती है।

बॉयफ्रेंड बन गया पूल

boyfriend bridge

ऐसे में लड़का तुरंत दो पत्थरों के बीच लेटकर अपने शरीर से पूल बना लेता है। इसके बाद लड़की बड़े ही आराम से लड़के के ऊपर पैर रख पानी की नहर पार कर लेती है। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी का हाथ पकड़ उसे भी अपनी ओर खींच लेती है। फिर दोनों खुशी-खुशी आगे चले जाते हैं।

लोगों ने की बॉयफ्रेंड की तारीफ

boyfriend bridge

अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान आ गई। वह भी सोच में पड़ गया कि काश हमे भी ऐसा ही कोई प्रेमी या प्रेमिका मिले। अक्सर देखा जाता है कि लोग प्यार में चाँद तारे तोड़ लाने जैसी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनके ये वादे खोखले साबित होते हैं। वे अपने प्यार की खातिर थोड़ी सी भी तकलीफ नहीं उठाते हैं।

इस वीडियो को देख साफ हो जाता है कि लड़का लड़की आपस में बहुत गहरा प्यार करते हैं। तभी लड़के ने अपनी जान खतरे में डालकर लड़की को सुरक्षित रास्ता पार कराया। इस वीडियो पर लोग दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “ये बहुत ही खूबसूरत वीडियो है।” फिर दूसरे ने कहा “इस से स्वीट चीज मैंने आज तक नहीं देखी।” एक महिला यूजर ने लिखा “काश मेरा बॉयफ्रेंड भी मेरे लिए ऐसा कुछ करे।” वहीं एक ने मजाक करते हुए कहा “भाई तू प्यार के चक्कर में अपनी पीठ मत तुड़वा लेना।”

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hepgul5 (@hepgul5)


वैसे क्या आप ने कभी अपनी प्रेमिका या प्रेमी के लिए इस तरह का कुछ दिल छू लेने वाला काम किया है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button