![priyanka chopra diwali](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2021/11/priyanka-chopra-diwali-5-11-21-7-780x421.jpg)
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी: प्रियंका ने पति निक संग ऐसे मनाई दिवाली, जोड़े से की मां लक्ष्मी की पूजा
विदेश रहकर भी नहीं भूली भारतीय संस्कृति, प्रियंका चोपड़ा ने पति संग की लक्ष्मी पूजा, देखें Pics
4 नवंबर को पूरे देश ने दिवाली का पवन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दिवाली एन्जॉय करते हुए दिखे। इस बीच विदेश में विदेशी पति के साथ रह रही प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी भारतीय संस्कृति और त्यौहार को याद रखा। एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग न सिर्फ दिवाली सेलिब्रेट की बल्कि मां लक्ष्मी की पूजा भी की। अपने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर साझा की है जो अब बहुत वायरल हो रही हैं।
प्रियंका ने पति संग की पूजा
प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हो, लेकिन दिल से वह अभी भी देसी हैं। वह हर हिंदू त्यौहार को अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में सेलिब्रेट करती हैं। इसमें उनके पति निक जोनस भी पूरा साथ देते हैं। दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। ऐसे में प्रियंका ने इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम और पूरे रीति-रिवाजों के साथ मनाया।
पारंपरिक ड्रेस नजर आया कपल
दिवाली पर प्रियंका हाथ में दीपक की थाली लेकर पति संग पूजा करती दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। वहीं उनके पति निक सफेद रंग के कुर्ता पाजामा में नजर आए। इस दौरान निक ने ईसाई होने के बावजूद पूरे मन से हिंदू धर्म का सम्मान करते हुए मां लक्ष्मी की पूजा की। तस्वीरों में एक पंडित भी दिखाई दे रहा है जिसने प्रियंका निक से पूजा करवाई।
फैंस को कहा हैप्पी दिवाली
प्रियंका ने अपनी दिवाली की तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा – या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ हम उनकी कृपा अपने घर में आमंत्रित करते हैं। हैप्पी दिवाली।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आया लहंगे वाला लुक
इसके पहले अपने दिवाली सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका ने गोल्डन और बेज कलर का लहंगा भी पहना था। इसकी कुछ तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। उनके लहंगे में मिरर वर्क चोली और फ्लोरल प्रिंटेड दुपट्टा भी शामिल था। प्रियंका की यह तस्वीरें उनके फैंस को बड़ी पसंद आई। उनकी इस पोस्ट को बीस लाख से अधिक लाइक्स मिली। इस लहंगे में प्रियंका गजब की सुंदर लग रही थी।
View this post on Instagram
इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा – दिवाली की शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार, रोशनी और खुशियां मिले। अपने आसपास मौजूद प्यार और आभार के साथ इस त्यौहार की शुरुआत कर रही हूं।
View this post on Instagram
काम की बात करें तो प्रियंका कुछ समय पहले ही ‘सिटाडेल’ नाम के एक प्रोजेक्ट की शूटिंग लंदन में खत्म कर अमेरिका लौटी हैं। वहीं वे ‘द मैट्रिक्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ जैसी अन्य फिल्मों में भी दिखाई देंगी। बॉलीवुड में प्रियंका जल्द ही ‘जी ले जरा’ फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म रोड ट्रिप पर आधारित है। इसे फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं।