Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशियों में बनने जा रहा है राजयोग, छप्पर फाड़कर आएगा खूब पैसा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 20 सितंबर से 26 सितंबर 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह आपको बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अपने नौकरी या बिजनेस के टारगेट पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए। एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करें। नए व्यक्ति से मुलाकात या दोस्ती होने के योग हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : रिलेशनशिप को तोड़ने का निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है और बीमारी को लम्बा खींच सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस सप्ताह आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। कोई नया काम लिया है तो उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें। नौकरी में तबादले की संभावनाएं बन रही है।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन सप्ताह है। प्यार का मज़ा चखते रहें।

करियर के विषय में : व्यापारी वर्ग को पुराने क्लाइंट द्वारा और काम मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : रीड की हड्डी और कमर दर्द परेशान कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun rashi

इस सप्ताह व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। सचेत रहकर कार्य करें। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। खरीददारी करते समय जरूरत के आधार पर सामानों का चयन करें।

प्यार के विषय में : हर बात के लिए पार्टनर को जिम्मेदार ठहराना उचित नही है।

करियर के विषय में : विदेश में व्यापार की संधी प्राप्त हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत की बेहतरी के लिए खान-पान में सुधार करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

कर्क राशि वालों को भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी तथा कामकाजों में मन लगेगा। मन में नकरात्मक विचार आयेंगे उनसे सचेत रहने कि आवश्यकता है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। ऐसे लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

प्यार के विषय में : आपके प्रिय की ग़ैरहाज़िरी आपके दिल को नाज़ुक बना सकती है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को सफलता के अच्छे मौके मिलेंगे। कठिन विषयों पर फोकस बनाएं रखना होगा।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

इस सप्ताह आपको अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा होगा।

प्यार के विषय में : पति पत्नी एक दूसरे के प्रेरणा स्थान बने रहेंगे।

करियर के विषय में : काम के बारे में की लापरवाही से वरिष्ठों का आपके ऊपर का विश्वास कम हो सकता है ।

हेल्थ के विषय में : खाली पेट न रहे और खाने का समय नियमित रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

kanya

इस हफ्ते अचानक यात्रा का योग बन सकता है। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सेदारी रहेगी। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। ईश्‍वर के प्रति आपकी श्रृद्धा भी बढ़ेगी और परिवार में आपके खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी वाले जातकों को थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के बारे में भविष्य से जुड़े चिंता सताती रहेगी।

करियर के विषय में : आपको करियर में सफलता की संभावनाएं बन रही है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर बात करें तो पुरानी बीमारियाँ फिर से उभर सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Tula

इस सप्ताह तीर्थ यात्रा का सुअवसर प्राप्त होगा। मित्रों से खुशी भरे समाचारों की प्राप्ति होगी। ध्यान रहे कि आपका उतावलापन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। समाज के कार्यों में आप आगे रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश रख सकता है। जिसे आपको पूरा करना होगा।

करियर के विषय में : नेतृत्व गुण होने के बावजूद भी आप सही तरीके से मार्गदर्शन नहीं कर पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रखने की सलाह है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस सप्ताह आपके जीवन के सभी दोष समाप्त हो जाएंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास से भरा सप्ताह रहेगा और आप अपनी बात मुखर तौर पर दूसरों के सामने रख पाएंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन सप्ताह है। अपने कार्य को दूसरों पर न डालें अन्यथा कार्य अधूरा रह सकता है। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपके जीवनसाथी का मिज़ाज बढ़िया रहेगा। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ को लेकर अस्थमा रोगियों को अलर्ट रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

dhanu

इस सप्ताह मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

प्यार के विषय में : असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

करियर के विषय में : छात्रों के लिए बहुत अच्छा सप्ताह है। वे प्रतियोगी परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।

हेल्थ के विषय में : रोगियों को इस वक्‍त लाभ होगा। शरीर के कष्‍ट दूर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Makar

गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। थोड़ा सा खर्च करने से आपके काम पूरे हो सकते हैं। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे अब वे ही आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। निवेश सोच समझकर करें। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर की अपेक्षा पूरी न कर पाना दुखी बना सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर आंख में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। डॉक्टर से सलाह लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

kumbh

पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। अगर आपकी गलती हो तो इसे स्वीकार करें और शांत रहें। आप रिश्ते को सामान्य रखने के लिए अपनों की मदद ले सकते हैं। अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। शत्रु अपने षडयंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। आपके खुशमिजाज होने के कारण लोग आपसे संबंध बनाने के बारे में सोचेंगे।

प्यार के विषय में : अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

करियर के विषय में : कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : बीमारी से परेशान चल रहे मरीजों को राहत की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Mina

पारिवारिक एवं आर्थिक बाधाओं के बावजूद यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। साथ ही आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको दूसरों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें और किसी प्रकार के मामले में पड़ने से बचें। प्रोफेशन में तरक्की के योग बने हुए हैं।

प्यार के विषय में : अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है।

करियर के विषय में : साहित्य से जुड़े लोगों को काम में प्रगति मिलेगी। करियर के लिए अच्छा समय है।

हेल्थ के विषय में : गला खराब होने या जुकाम के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 20 सितंबर से 26 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 20 सितंबर से 26 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 20 सितंबर से 26 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बिना हॉट सीट पर बैठे बिहार के दो बच्चें बन गए करोड़पति, जानिए पूरी कहानी…

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor togel online slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot https://www.saudiwave.com/ Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto slot toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot gacor malam ini slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo slot dana gacor OCE69 toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor wika togel slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D