Bollywood

सिद्धार्थ शुक्ला की तरह ये सितारें भी दुनिया को जल्दी कह गए अलविदा, एक तो सिर्फ 19 की थी

सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला ही नहीं ये सितारें भी कम उम्र में धरती की गोद में समा गए

कहते हैं जीवन और मरण ऊपर वाले के हाथ में होता है। इंसान को कब मौत आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। बुढ़ापे में जब किसी की मौत होती है तो फिर भी कम दुख होता है। इस बात की तसल्ली रहती है कि उन्होंने अपनी लाइफ अच्छे से जी है। लेकिन जब कोई कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह जाता है तो बहुत दुख होता है। उसके चाहने वाले सोचते हैं कि काश वह कुछ साल और जिंदा रह जाता। ऐसा ही कुछ बिग बॉस 13 के विनर और जाने माने टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्‍ला के साथ भी हुआ।

sidharth shukla

2 सितंबर की सुबह सिद्धार्थ शुक्‍ला का अचानक निधन हो गया। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक थी। सिद्धार्थ महज 40 वर्ष के थे। उनके जाने से फैंस की आंखें अभी तक नम है। जब एक्टर का ओशिवारा श्‍मशान घाट पर अंतिम संस्‍कार हुआ तो हजारों की संख्या में फैंस उन्हें अंतिम बार देखने आ गए। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी फिल्मी या टीवी सितारें ने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो। इसके पहले भी कई ऐसे सितरें रहें जो कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा बोल गए।

सुशांत सिंह राजपूत

sushant

14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। प्राथमिक जांच में ये सुसाइड का मामला बताया गया। उनके जाने का गम फैंस को अब तक है। सुशांत सिर्फ 34 साल के थे।

प्रत्‍युषा बनर्जी

Pratyusha Banerjee

बालिका वधू फेम प्रत्‍युषा बनर्जी अहज 24 साल की थी जब उनका 2016 में निधन हो गया था। वे बालिका वधू में सिद्धार्थ शुक्‍ला की कोस्‍टार भी थी। उन्होंने सुसाइड किया था। उनके जाने से फैंस हैरत में पड़ गए थे।

दिव्‍या भारती

Divya Bharti

19 साल की उम्र मरने के लिए बहुत कम होती है। दिव्या भर्ती इसी उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई थी। उनकी मौत साजिद नाडियाडवाला से शादी करने के एक साल बाद हुई थी। उन्होंने 16 साल की उम्र में तमिल फ‍िल्‍म से डेब्‍यू किया था। हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने कम उम्र में बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

जिया खान

Jiah Khan

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान महज 25 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे एक आत्महत्या बताया गया। वे सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड थी। उन्होंने निशब्‍द फिल्म में महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ काम भी किया था।

स्मिता पाटिल

Smita Patil

नेशनल अवार्ड विजेता स्मिता पाटिल का निधन 31 साल की उम्र में ही हो गया था। वे हिंदी फिल्मों में बहुत अच्छा काम कर रही थी। हालांकि बेटे प्रतीक को जन्‍म देने के बाद वह मौत के मुंह में समा गई।

मीना कुमारी

Meena-Kumari

31 मार्च 1972 को महज 38 की उम्र में मीना कुमारी का देहांत हो गया था। वे अपने जमाने की जानी मानी अदाकारा थी। वे एक बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थी। इसी के चलते उनकी मौत हुई।

मधुबाला

Madhubala

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री माने जाने वाली मधुबाला ने 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। वे भी अपने आखिरी दिनों में बहुत बीमार थी।

Back to top button