Bollywood

शत्रुघन सिन्हा की Ex-Girlfriend रीना रॉय की तरह क्यों दिखती है सोनाक्षी सिन्हा, जानिए सच

आखिर क्यों रीना रॉय से मिलती है शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की शक्ल, जानिये

 

80 के दशक की वेटरन एक्ट्रेस रीना रॉय ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सिने प्रेमियों के दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। रीना रॉय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा है जिन्होंने लीड रोल से लेकर मां तक के सभी किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया है। इतना ही नहीं बल्कि अपने समय में रीना रॉय एक हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थी। इस दौरान अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की खबरें भी जोरों पर थी। इसके अलावा अक्सर यह भी सुनने को मिलता है कि, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा अभिनेत्री रीना रॉय से काफी मिलता-जुलता है। ऐसा कहा जाता है कि सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की बेटी है।

reena roy

ऐसा इसलिए क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय के प्यार में इस कदर पागल थे कि वह भूल गए थे कि वह एक शादीशुदा इंसान है। फिल्म ‘कालीचरण’ करने के दौरान शत्रुघ्न और रीना रॉय का प्यार परवान चढ़ा। इस दौरान दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि, हिंदी सिनेमा के कई डायरेक्टर इस जोड़ी के साथ काम करना चाहते थे। शत्रुघ्न और रीना रॉय ने अपने करियर में एक साथ करीब 16 फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है कि, शत्रुघ्न सिन्हा का रीना रॉय से अफेयर होने की वजह से उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

reena roy

बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा का शादी के बाद भी कई साल तक रीना रॉय से अफेयर होने के कारण अक्सर ये कयास लगाए जाते हैं कि, सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी है। हालाँकि सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय इस बात को कई बार खारिज कर चुकी है। उनका कहना है कि, इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। रीना रॉय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, सोनाक्षी बिल्कुल अपनी मां पूनम सिन्हा जैसी दिखाई देती है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा भी इस बात को कई बार बकवास बता चुकी है।

sonakshi sinha

कहा जाता है कि, रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा से इतना प्यार करती थी कि, वह हमेशा शत्रुघ्न को उनकी पहली पत्नी पूनम को तलाक देने के लिए कहती थी। हालांकि शत्रुघ्न अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते थे और ना ही वह रीना रॉय से दूर होना चाहते थे। लेकिन रीना रॉय को जल्दी ही इस बात का एहसास हो गया कि शत्रुघ्न सिन्हा उनसे शादी नहीं करेंगे। इसके बाद रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली। हालांकि रीना और मोहसिन खान का रिश्ता लंबा नहीं चला और 1990 में इन दोनों का तलाक हो गया।

shatrughan sinha

बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनका शादी के बाद भी रीना रॉय के साथ अफेयर रहा था। उन्होंने कहा था कि, “रीना के साथ मेरा रिश्ता पर्सनल रहा। लोग कहते हैं कि शादी के बाद मेरी भावनाएं रीना के लिए बदल गई। मैं खुशनसीब हूं कि रीना ने अपनी जिंदगी के 7 साल मुझे दिए हैं।”

shatrughan sinha

बता दें, फिल्म ‘नागिन’ में दमदार अभिनय के लिए रीना रॉय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया। इसी फिल्म की कामयाबी के बाद रीना रॉय बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गई। रीना ने 70 और 80 के दशक में अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को दिलों में खास जगह बना ली। साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में उन्हें आखिरी बार देखा गया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।

shatrughan sinha

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। सोनाक्षी ने फिल्म ‘दबंग’ के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म में सोनाक्षी का लुक अभिनेत्री रीना रॉय से मिलता जुलता दिखाया गया था। जिसके बाद इस खबर ने तूल पकड़ लिया था कि, सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय के बीच कुछ संबंध है। हालाँकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।

Back to top button