Bollywood

अमिताभ-धर्मेंद्र से लेकर जितेंद्र-राजेश खन्ना तक, देखें दिग्गज अभिनेताओं की रेयर फैमिली photos

फैंस अक्सर बॉलीवुड सितारों की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को जानने में उत्सुक रहते हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सितारों की निजी जिंदगी की झलक देखने को मिल जाती है। लेकिन 60 और 70 के दशक में ऐसा नहीं था। तब सितारें तस्वीरें खिचा अपने निजी फोटो एल्बम में सजाकर रखते थे। लेकिन आज हम खास आपके लिए चुन चुन कर 10 दिग्गज अभिनेताओं के परिवार की दुर्लभ तस्वीर लेकर आए हैं।

ऋषि कपूर

Rishi Kapoor

ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो थे, उनके बेटे रणबीर कपूर की छवि भी कुछ ऐसी ही है। ये तस्वीर ऋषि कपूर के परिवार की है। इसमें रणबीर और रिद्धिमा कपूर की बचपन की झलक दिख रही है। ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू सिंह से शादी रचाई थी। इस तस्वीर में पूरा परिवार बहुत ही प्यारा और खुशहाल लग रहा है।

धर्मेंद्र

Dharmendra

इस खूबसूरत तस्वीर में धर्मेंद्र अपनी दूसरी बीवी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों ईशा देओल और आहना देओल के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में ईशा और आहना बड़ी ही क्यूट लग रही हैं। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपने यंग रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देख हम कह सकते हैं कि ये परिवार आपस में कितना खुश और सुखी है। इनकी खिलखिलाती हंसी सबकुछ बयां कर रही है।

रणधीर कपूर

Randhir Kapoor

रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बड़े भाई और राज कपूर के बेटे हैं। उन्होंने 1971 में बबीता से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां करीना और करिश्मा हुई। दोनों ही एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में नाम कमा चुकी हैं, हालांकि उनके पिता रणधीर कपूर को वह सफलता नहीं मिली जो उनके भी ऋषि कपूर और पिता राज कपूर को मिली थी। वैसे इस तस्वीर में छोटी सी करीना बड़ी ही स्वीट लग रही है।

जितेंद्र

Jeetendra

इस तस्वीर में जितेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर और दोनों बच्चों एकता कपूर और तुषार कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ जितेंद्र ने बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया तो वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे तुषार अपना सिक्का नहीं जमा सके। हालांकि उनकी बेटी एकता कपूर बतौर फिल्म एंड टीवी निर्माता बहुत उम्दा कर रही हैं।

अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस तस्वीर में बिग बी अपनी बीवी जया, बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के साथ बड़े खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में यंग अमिताभ बच्चन बड़े ही आकर्षक लग रहे हैं। वहीं जया बच्चन भी बड़ी सुंदर लग रही हैं। अभिषेक इसमें बहुत छोटे हैं और क्यूट लग रहे हैं। वहीं श्वेता भी बड़ी स्वीट लग रही है। तस्वीर से ही साफ है कि अमिताभ अपने परिवार से कितना प्रेम करते हैं।

राकेश रोशन

Rakesh Roshan

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन एक जमाने में बॉलीवुड के चहेते सितारें हुए करते थे। फिलहाल वे एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन और प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। तस्वीर में राकेश रोशन सफेद ड्रेस में बड़े हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। उनके पास बीवी पिंकी रोशन भी अच्छी लग रही हैं। तस्वीर में उनकी बेटी सुनैना रोशन और बेटे ऋतिक रोशन भी दिख रहे हैं। फोटो में ऋतिक जीभ बाहर निकालते नजर आ रहे हैं।

विनोद खन्ना

Vinod Khanna

70 और 80 के दशक में विनोद खन्ना का भी बहुत बोलबाला रहा है। इस तस्वीर में वे अपनी बीवी गीतांजली और दो बेटों राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में यंग विनोद खन्ना बड़े ही हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनके दोनों बच्चे भी क्यूट दिखाई दे रहे हैं।

राजेश खन्ना

Rajesh Khanna

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले राजेश खन्ना इस तस्वीर में बीवी डिम्पल कपाड़िया और दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकल (रिंकी) खन्ना के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें माता पिता बड़े शांत दिख रहे हैं जबकि दोनों बेटियां बड़ी चुलबुली लग रही हैं।

सुरेश ओबेरॉय

Suresh Oberoi

विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय की भी बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान है। वे बीते 40 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। तस्वीर में वे विवेक ओबेरॉय और उनकी बहन मेघना के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही विवेक ओबेरॉय की मम्मी यशोदारा भी तस्वीर में अपने परिवार के साथ खिलखिला रही है।

Back to top button