Breaking news

पति ने दूसरी बीवी को पहली पत्नी के लिए दिया धोखा, महिला ने गुस्से में BF संग कर डाला कांड

अपने प्यार की खुशी के लिए इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। लेकिन जब इसी प्यार में धोखा मिलता है तो वह अपने प्यार से बदला लेने के लिए और भी खतरनाक बन जाता है। अब दिल्ली का यह सनसनी खेज मामला ही ले लीजिए। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। उसकी इस साजिश में उसके बॉयफ्रेंड ने भी साथ दिया। महिला की उम्र 43 वर्ष और नाम संगीता बताया जा रहा है। वहीं उसके आरोपी बॉयफ्रेंड की पहचान जॉन उर्फ रिंकू के रूप में हुई है।

Romantic Couples

दरअसल आरोपी पत्नी संगीता का पति फूला रे सब्जी बेचने का काम करता था। संगीता उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी का नाम रेखा है। वह 12 साल तक रेखा के साथ वैवाहिक जीवन में रहा। इसके बाद वह दिल्ली रहने आ गया। यहां उसकी मुलाकात तलकशुदा संगीता से हुई। दोनों में प्यार हुआ और फिर 2017 में दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए। कुछ दिनों बाद फूला रे की पहली पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली रहने आ गई। जब फूला रे को इसका पता चला तो उसने संगीता को छोड़ दिया और वापस रेखा के साथ रहने लगा।

बस इसी बात से नाराज होकर संगीता और उसके बॉयफ्रेंड रिंकू ने फूला रे की मौत की साजिश रच डाली। हत्या के बाद उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। संगीता ने खुद पुलिस के पास जाकर कहा कि मेरा पति फूला रे शनिवार से लापता है। फिर सोमवार को संगीता ने पुलिस को सूचना दी कि पति का शव उत्तर-पश्चिम दिल्ली के खामपुर गांव में एक शमशान घाट पर मिला है। ऐसे में पुलिस घटनास्थल पर गई और वहां का जायजा लिया। शव पर चोट के कई निशान थे।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) राजीव रंजन सिंह ने कहा कि शव को देख ऐसा लग रहा है मानों वह दो दिन पुराना है। शव सड़ना भी शुरू हो गया है। पुलिस ने जैसे ही जांच शुरू की तो उन्हें फूला रे की पहली पत्नी रेखा का पता चला। रेखा ने पूछताछ में बताया कि उसके पति के गायब होने से पहले उसका संगीता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संगीत के कॉल रेकॉर्ड्स भी निकालें।

इसके बाद संगीता और उसके बॉयफ्रेंड से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

Back to top button