![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2021/05/woman-teaches-dog-to-pray-before-eating-6-5-21-1.jpg)
महिला ने कुत्तों को सिखाई भारतीय संस्कृति, भोजन से पहले की प्रार्थना, देखें Video
भारतीय संस्कृति बहुत ही अच्छी है। इसमें हमे कई अच्छी बातें सिखाई जाती है। जैसे जब भी आप भोजन ग्रहण करें तो पहले हाथ जोड़ भगवान से प्रार्थना करें। उनसे धन्यवाद कहें कि उन्होंने आपको भोजन प्रदान किया। आमतौर पर भोजन के पहले की प्रार्थना करते हुए आप ने सिर्फ इंसानों को ही देखा होगा। वैसे इंसानों में भी हम कुछ गिने चुने लोग ही रह गए हैं जो खाने से पहले हाथ जोड़ प्रार्थना करते हैं। लेकिन आज हम आपको दो ऐसे कुत्तों से मिलाने जा रहे हैं जो भोजन करने से पहले प्रार्थना करना पसंद करते हैं।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने दोनों कुत्तों को खाने से पहले प्रार्थना करना सिखाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो कुत्ते भोजन की थाली के सामने खड़े रहते हैं। हालांकि वह भोजन करना शुरू नहीं करते हैं। पहले वह महिला की प्रार्थना के खत्म होने का इंतजार करते हैं। महिला मराठी में भोजन के पहले प्रार्थना करती है। इसके बाद जब वह कुत्तों को खाने का इशारा करती है तो वह खाना खा लेते हैं।
यह अनोखा वीडियो वैशाली माथुर नाम की महिला ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोगों को ये बात पसंद आ रही है कि कैसे महिला अपने पालतू जानवरों को भी भारतीय संस्कृति से रूबरू करवा रही है। वीडियो देख कई लोग हैरान भी हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि कुत्ते जैसा जानवर खाने के लिए इतनी देर तक रुक सकता है। आमतौर पर कुत्ते खाना देखते ही खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं।
Sharing this heart-warming video of my friend teaching her pups to say their prayers before food. Me thinks both are good boys. ?@dog_rates pic.twitter.com/z5ANJDVwVn
— Vaishali Mathur (@mathur_vaishali) May 1, 2021
इस वीडियो को अभी तक पचास हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है ‘रिस्पेक्ट! आप एक अच्छी महिला हैं जो अपने कुत्तों को खाने के पहले प्रार्थना करना सीखा रही हैं। हर किसी को आप से सीखना चाहिए। भगवान आपको खुश रखे और अच्छी सेहत दे।’
Respected madam you are a great Lady You are teaching the dogs before eating. Every body should learn from you. God may bless you long life good health progress.
— Rk22 (@Rk2239239974) May 3, 2021
एक अन्य यूजर ने ऐसा ही एक वीडियो साझा किया जिसमें कुत्ते हाथ जोड़ प्रार्थना करते हैं।
These dogs soon start doing prayer as well just like this? pic.twitter.com/N20msBnMZq
— Nikkkhil (@oye_healthy) May 2, 2021
वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।