Breaking news

पुलिस कांस्टेबल की कपड़े उतारकर हुई पिटाई, विधवा महिला के घर ये काम करते हुए पकड़ा गया

राजस्थान (Rajasthan) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में आदिवासी बहुल घंटाली थाना इलाके के एक गांव में बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ शनिवार को एक पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) को स्थानीय लोगों ने कपड़े उतार कर बहुत पीटा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। कांस्टेबल गांव की विधवा महिला के साथ कुछ ऐसा काम कर रहा था जिसे देख गांववाले नाराज हो गए थे। ऐसे में उन्होंने उसे नंगा कर मार मार के कचूमर बना दिया।

बताया जा रहा है कि जिस कांस्टेबल की पिटाई हुई है उसका नाम लालूराम खराड़ी है। उसने गांव की एक विधवा महिला को 15 हजार रुपए उधार दिए थे। इसके बाद से वह आए दिन गांव आकर रौब झाड़ने लगा। इतना ही नहीं वह अक्सर विधवा महिला के घर आकर नॉनवेज पार्टी भी करता। गांववालों की माने तो उसकी नजर विधवा महिला की तीन जवान बेटियों पर भी थी।

कांस्टेबल की ड्यूटी पीपलखूंट थाने में है। लेकिन शनिवार के दिन किसी के बुलावे पर वह गांव आ गया था। बताया जा रहा है कि वह महिला से उधार लिए 15 हजार लेने आया था। वह महिला के कहने पर ही नॉनवेज खा रहा था। इस बात की भनक जल्द ही महिला के देवर और जेठ को लग गई। ऐसे में वे ग्रामीणों के साथ मौके पर आ गए और कांस्टेबल को नंगा कर उसकी पिटाई कर दी।

गांव वाले कांस्टेबल को पीटते-पीटते खेत तक ले गए। यहां उसे नंगा कर पेड़ से भी बांध दिया। इस पूरी घटना का वहां मौजूद एक शख्स ने वीडियो भी बना लिया। किसी ने घंटाली थाना पुलिस में सूचना देकर बोल दिया कि आपके एक कांस्टेबल की लोग पिटाई कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस पानघाटी गांव आई और ग्रामीणों को समझाबुझा कर कांस्टेबल को अपने साथ ले गई।

लॉकडाउन की वजह से कांस्टेबल लालूराम की ड्यूटी पीपलखूंट कस्बे के मुख्य बाजार में लगी थी, लेकिन वह ड्यूटी छोड़ वहां से विधवा महिला के घर चला गया था। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल के सिर में मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कांस्टेबल आए दिन गांव आकर रौब झड़ता, महिला के घर नॉनवेज पार्टी करता और उसकी तीन बेटियों पर बुरी नजर भी रखता था। उसे कई बार वार्निंग दी गई थी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। उसे सबक सिखाने के लिए ही उसकी पिटाई की गई थी।

<iframe width=”640″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/ZVpZlsjg8ro” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या गांव वालों ने कांस्टेबल को पीटकर सही किया? अपने जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Back to top button