
शनि की अशुभ छाया से होगी रक्षा, बस कर दें ये कारगर उपाय
शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा जाता है। जो लोग बुरे काम करते हैं, उनको शनिदेव दंडित करते हैं। वहीं जो लोग अच्छे कर्म करते हैं उनका भाग्य ये चमका देते हैं। कुंडली में शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। लेकिन आप अगर नीचे बताए गए कार्यों को करते हैं। तो शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव आप पर नहीं पड़ता है। इसलिए आज से ही इन कार्यों को करना आप शुरू कर दें। ताकि शनिदेव सदा आप पर मेहरबान रहें और आपके भाग्य को चमका दें।
इन लोगों पर सदा मेहरबान रहते हैं शनिदेव –
मेहनत करने वाले लोग
जो लोग कामयाब होने के लिए खूब मेहनत करते हैं, उनपर शनि देव की अशुभ छाया नहीं पड़ती है। ऐसे लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इन लोगों से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और इनकी हर कामना को भी पूर्ण कर देते थे। इसलिए आप मेहनत पर विश्वास करें और जो कार्य करें उसे सच्चे मन से ही करें।
साफ- सफाई
जिन घरों में साफ-सफाई रहती है। उस घर के लोगों की हर कामना को शनिदेव पूर्ण कर देते हैं। वहीं जिन लोगों के घरों में साफ- सफाई नहीं वहां पर रहने वाले लोगों पर शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अपने घर को सदा साफ रखें और कभी भी गंदा न होने दें।
सच और न्याय का साथ
जीवन में हमेशा सच और न्याय का साथ ही दें। कभी भी किसी के साथ गलत काम न करें और झूठ को न छुपाएं। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। जो लोग सच और न्याय का साथ देते हैं। उन लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
इन चीजों का करें दान
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काली रंग की चीजों का जान जरूर करें। जो लोग शनिवार को काले रंग की चीजों व लोहे की वस्तु का दान करते हैं। उनपर शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती का प्रकोप नहीं पड़ता है। इसके अलावा जो लोग शनिवार को मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाते हैं, उनपर भी शनिदेव मेहरबान रहते हैं।
हनुमान की पूजा करें
हनुमान जी की पूजा शनिवार को करने से शनिदेव आपसे प्रसन्न रहते हैं। शनिवार को शनिदेव के मंदिर जाकर उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जला दें। उसके बाद एक सरसों के तेल का दीपक हनुमान जी को भी अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक कथा के अनुसार शनिदेव को एक बार काफी दर्द हो रही थी। तब हनुमान जी ने उनकी मालिश सरसों के तेल से की थी। जिससे उन्हें आराम पहुंचा था। तब शनिदेव ने बजरंगबरी से वादा किया था। जो लोग उन्हें सरसों का तेल अर्पित करेंगे व हनुमान जी का पूजन करेंगे। उन्हें मैं कभी भी कष्ट नहीं दूंगा।
शनिवार को भूलकर न करें ये काम –
जो लोग शनिवार के दिन नीचे बताए गए कार्य करते हैं। उनको शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती के प्रकोप से गुजरना पड़ता। इसलिए आप भूलकर भी इन कार्यों को न करें। इन्हें करने से शनिदेव आप से नाराज हो जाएंगे।
- शनिवार के दिन लोहे का सामान भूलकर न खरीदें। इस दिन लोहे की वस्तु खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
- ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है और पैसों में तंगी आती है।
- जो लोग दांतों से नाखूनों को चबाते हैं उन लोगों से शनि देव नाराज हो जाते हैं।
- शनिवार के दिन बालों को न काटें।
- शनिवार के दिन जूते चप्पल खरीदने से बचें। इस दिन जितना हो सके इनका दान ही करें। माना जाता है कि जो लोग इस दिन जूते चप्पल खरीदते हैं। उनपर शनि की साढ़े साती शुरू हो जाती है।
- बड़े लोगों का अपमान न करें और किसी को भी कष्ट न पहुंचाएं।