Trending

Rashifal 4 January: महादेव के आशीर्वाद से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, इनकम में होगी वृद्धि

हम आपको सोमवार 4 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 January 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि के स्टूडेंट्स की मेहनत रंग लाएगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी। जरुरतमंद की सहायता करें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप आराम महसूस करेंगे क्योंकि माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। उनके प्रिय से संबंध सुधरेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ आ सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा। आपके मन में एक साथ बहुत सारे काम होंगे जिन्हें पूरा करना आपके लिए जरूरी होगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपको इनकम में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। आपके परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा। नौकरी में परिवर्तन का विचार बनेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपने जीवन साथी के साथ अनुकूलता परिवार के लिए वरदान साबित होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में परिवार वालों के सहयोग से कई काम बनेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। घर के मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले आज रणनीति बना कर काम करेंगे तो शत्रु चारों खाने चित्त हो जायेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी बात को लेकर माहौल गर्म होगा जिससे आपको परेशानी होगी। अपने खाने पीने पर पूरा ध्यान दें। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट के निचले हिस्से से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने काम पर ध्यान दें। करियर करवट ले सकता है। परिवार के छोटों को कोई दिक्कत हो सकती है। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। गायत्री मंत्र का जप करें, समस्त समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। प्रेमी के इमोशन का ध्यान करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। कारोबार में आज उन्नति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी और आपको खुशी भी होगी। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे।दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश पाकर खुश रहेगा एवं सामाजिक रुप से आप अधिक लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। किसी से प्रेम करते हैं तो आज चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। लवमेटस एक दुसरे को कुछ उपहार दें, रिश्तों में और मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। काम के सिलसिले में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं से नौकरी का आवेदन स्वीकार हो सकता है और जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल या पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। मन लगाकर काम करेंगे तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। सुख सुविधाओं के कारण खर्चा ज्यादा होगा जिससे मन दुखी हो सकता है। कार्यस्थल में कार्यों की अधिकता रहेगीं। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपनी आगे की जिंदगी के लिये मजबूत नींव रखने का यह उचित समय हैं। परिवार में भी आपसी प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। साहस और धैर्य में वृद्धि होगी। शारीरिक रूप से किसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। अधिक ठंडी प्रकृति की वस्तुओं का सेवन ना करें इससे कफ की दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में स्थितियां आप के पक्ष में होंगी। अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में हाथ ना डालें। बड़ी रुकावटें दूर होने के योग बन रहे हैं। नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज कही रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

आपने Rashifal 4 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 January 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर में शिव प्रतिमा रखते समय भूलकर भी न करें ये गलती, पूरा कुटुंब तबाह हो जाएगा

Back to top button