
2020 से भी बुरा हो सकता है 2021, भारत की कुंडली में दिख रहे इन बुरी घटनाओं के संकेत
साल 2020 भारत के लिए बहुत ही बुरा रहा है। कोरोना वायरस और कुछ अन्य घटनाओं ने देश की हालत खस्ता कर दी है। अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ने से लेकर कई दिग्गज लोगों को खोने तक हमने इस साल बहुत कुछ देखा है। ऐसे में हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि आने वाला नया साल यां 2021 अच्छा साबित होगा। लेकिन क्या सच में ऐसा होगा? क्या भारत के लिए 2021 खुशियां लेकर आएगा? या फिर यह 2020 से भी बुरा साबित होगा? आईए जानते हैं।
नए साल 2021 की शुरुआत में ही शनि स्वयं की राशि मकर में सशक्त बैठे हैं। उधर बृहस्पति मकर में बैठ सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ मंगल स्वयं की राशि मेष में बड़ी कठोरता से विराजित हैं। वहीं शुक्र वृश्चिक में, सूर्य व बुध धनु में अपना डेरा जमा बैठे हैं। इन सभी ग्रहयोगों को देखा जाए तो भारत में 2021 में भी अर्थव्यवस्था को लेकर संकट बढ़ता हुआ दिखाई देगा। उधर शेयर बाजार पहले बेहद टॉप पर चला जाएगा और फिर जब ललचा जाएंगे तो अचानक से गोता लगाकर नीचे आ जाएगा। मतलब यहां भी कई लोगों का नुकसान तय है।
2021 में देश के किसी प्रमुख इंसान की हेल्थ या लाइफ पर बुरा असर पड़ेगा। इससे देश की परेशानी और भी बढ़ जाएगी। इस वर्ष A, M, R और S नाम से शुरू होने वाले फेमस लोगों की हेल्थ और करियर को लेकर दुखद खबर मिलेगी। इन नामों के प्रख्यात लोगों की तबाही निश्चित है।
इस साल देश की सरकार क्रूर और निष्ठुर रूप में दिखाई देगी। देश में छोटे बड़े विवाद, झगड़े और आंदोलन से हलचल मच जाएगी। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारत के विवाद मुसीबत बढ़ा सकते हैं। इस साल झूठ को सच बनाकर परोसा जाएगा। माननीय लोग मिथ्या भाषण देते दिखेंगे।
इस साल एक के बाद एक कई बुरी खबरें आ सकती हैं। देश के जितने भी बड़े लोग हैं उनकी हालत भी इस साल पतली रहने वाली है। कुछ बड़े अग्निकांड होने की संभावना भी है। प्राकृतिक आपदाएं भी दस्ता दे सकती है। देश में क्राइम रेट तेजी से बढ़ेगा। कई बिल्डिंग्स ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगी। जनता द्वारा क़ानून और अदालतों के पक्षपाती व्यवहार की शिकायत की जा सकती है। 2021 में महंगाई भी बढ़ जाएगी। इससे आम जनता की कमर टूट जाएगी। लोग जैसे तैसे अपना गुजारा करेंगे।
वैसे इस साल सब कुछ बुरा ही नहीं होगा। विज्ञान और रिसर्च की फील्ड से गुड न्यूज मिलेगी।