Bollywood

पहली शादी से मिला दर्द तो इन हसिनाओं ने दूसरी शादी कर बसाया घर, आज दिखती हैं बेहद खुश

कहते हैं जोड़िया भगवान बनाते है, लेकिन कई बार धरती पर वो जोड़ियां सही से अपना रिश्ता नहीं चला पातीं और उन्हें अलग होना पड़ता है। समाज तलाक को चाहे जिस भी नजरिए से देखता हो, लेकिन जिस रिश्ते से आप खुश ना हों उस तोड़ देना ही बेहतर है।आम जनता हो या फिर सेलेब्स लाइफ पार्टनर चुनने में किसी से भी गलती हो सकती है। हालांकि तलाक के बाद से बहुत से लोगों का शादी और प्यार पर से भरोसा उठा जाता है, लेकिन बॉलीवुड की बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी रहीं जिन्होंने पहली शादी में बहुत दुख झेला और फिर खुद को  दूसरा मौका दिया। आज वो अपनी दूसरी शादी में ना सिर्फ बेहद खुश हैं बल्कि संतुष्ट भी हैं और दूसरों के लिए मिसाल भी पेश करती हैं। आपको बताते हैं कौन सी हैं वो एक्ट्रेसेज जिनकी पहली शादी रही फेल और दूसरी में मिली खुशियां।

किरण खेर- अनुपम

किरण खेर को फिल्म इंडस्ट्री की मॉडर्न मां कहा जाता है। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही इसके अलावा वो राजनीति के मैदान में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। किरण चंडीगढ़ से सांसद हैं और उन्होंने चुनावी मैदान में अच्छे अच्छे राजनेताओं को तगड़ी टक्कर दी है। किरण अनुपम की जिंदगी का एक अटूट हिस्सा है, लेकिन ये उनकी पहली शादी नहीं है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी। गौतम से शादी करने के बाद वो किरण बेरी हों गईं थीं। किरण के पहले पति गौतम मुंबई में एक बिजनेसमैन थे और सिंकदर खेर उन्हीं के बेटे हैं।

इसी दौरान किरण ने थिएटर करना शुरु कर दिया था। वहीं उनकी मुलाकात अनुपम खेर से हुई। दोनों ने एक ‘प्ले चांदपुरी की चंपाबाई’ में काम किया। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। इधर अनुपम से किरण की दोस्ती बढ़ रही थी और गौतम से उनके रिश्ते बिगड़ने लगे। किरण अपनी शादी में नाखुश रहने लगीं। इसके बाद उन्होंने गौतम को तलाक दिया और अनुपम से शादी कर ली। शादी के बाद अनुपम ने गौतम और किरण के बेटे सिंकदर को अपना नाम दिया। आज दोनों बॉलीवुड के जॉली कपल माने जाते हैं।

योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती

योगिता बॉलीवुड की एक खूबसूरत और प्रतिभावान अदाकारा रहीं हैं। उन्होंने फिल्म ‘परवाना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो इंडस्ट्री में आगे बढ़ रही थीं उसी वक्त उनकी मुलाकात किशोर कुमार से हुई। किशोर कुमार भी पत्नी मधुबाला के निधन के बाद से काफी अकेले हो गए थे। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। 1976 में योगिता और किशोर कुमार ने शादी कर ली। ये किशोर कुमार की तीसरी शादी थी। दोनों ने शादी कर ली, लेकिन योगिता को शादी के बाद किशोर कुमार का दिलफेंक मिजाज समझ आया।

वो जान गईं कि जो स्थिरता वो अपने पति में ढूंढ रहीं हैं वो किशोर कुमार में नहीं हैं।इस वजह से शादी के दो साल बाद दोनों ने अलग होने के फैसला किया और योगिता ने किशोर कुमार से तलाक ले लिया। इसके बाद योगिता का नाम मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ने लगा। दोनों एक दूसरे के करीब आए और योगिता ने मिथुन से शादी कर ली।

नीलम कोठारी-समीर सोनी

नीलम किसी जमाने में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थीं। उनकी खूबसूरती और अभिनय का हर कोई दीवाना था। उन दिनों में नीलम का नाम गोविंदा से बहुत जुड़ा था। गोविंदा और नीलम की शादी की खबरें भी आने लगीं थीं, हालांकि गोविंदा की मां को नीलम पसंद नहीं थी इसलिए ये शादी नहीं हो सकी। उन्होंने गोविंदा के लिए सुनीता को पसंद किया था जिसके चलते नीलम का दिल टूट गया।

इसके बाद नीलम  ने साल 2000 में यूके के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया को अपना हमसफर चुना। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। जल्द ही नीलम और ऋषि का तलाक हो गया। वहीं दूसरी तरफ गोविंदा भी सुनीता के हो चुके थे। इसके बाद साल 2013 में नीलम ने एक्टर समीर सोनी से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने एक बेटी गोद ली जिसका नाम आहना है। आज नीलम अपनी शादी में बेहद खुश हैं।

रेणुका शहाणे-आशुतोष राणा

हम आपके हैं कौन में भाभी का रोल निभाकर सबके दिल में बसने वाली रेणुका शहाणे की जिंदगी में भी दर्द भरे पल आए। रेणुका ने पहली शादी एक मराठी डायरेक्टर विजय केनकेर से की थी। हालांकि दोनों के रिश्ते में किसी बात को लेकर कड़वाहट आ गई और ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं। इसके बाद रेणुका की जिंदगी में आशुतोष राणा आ गए।

आशुतोष को जिस वक्त रेणुका से प्यार हुआ उस वक्त वो शादी और प्यार का ख्याल अपने दिल से निकाल चुकी थीं। हालांकि राणा ने भी तय कर लिया कि वो रेणुका को अपनी पत्नी बनाकर मानेंगे। उन्होंने बहुत कोशिश की और एक जेंटलमेन की तरह  अपने प्यार का इजहार रेणुका से किया। अपने प्रति ऐसी दीवानगी देख रेणुका उन पर दिल हार गईं और शादी के लिए हां कह दी। आज उनकी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां औऱ वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। रेणुका और आशुतोष के दो बेटे हैं शौर्यमन और सत्येंद्र।

अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी

अर्चना बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस हैं और इन दिनों रियलिटी शो में जज बनीं नजर आ रहीं हैं। अर्चना ने काफी लंबे समय बाद टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ से कमबैक किया था इसके बाद वो आजकल कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि अर्चना की पहली शादी किसी और से हुई थी।

हालांकि वो रिश्ता अच्छा नहीं था इस वजह से उन्हें अपनी शादी तोड़नी पड़ी थी। ये रिश्ता इतना खराब था कि अर्चना ने कभी इसका जिक्र भी नहीं किया। उन्होंने फैसला किया था कि वो कभी शादी नहीं करेंगी, लेकिन परमीत की वजह से उन्हें फैसला बदलना पड़ा। दोनों की मुलाकात काफी दिलचस्प रही और उन्होंने चार साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 1992 में शादी कर ली। आज दोनों की जोड़ी हर किसी को पसंद आती हैं औऱ दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आते हैं। अर्चन और परमीत के दो बेटे हैं आर्यमन और आयुष्मान।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D Scatter Hitam 988slot kari4d ladangtoto toto slot scatter hitam rtp gacor sulebet