Bollywood

खेत में माधुरी दीक्षित के गाने पर जमकर नाचे थे सुशांत, पुराने Video में दिखा मस्ती भरा अंदाज़

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को दुनिया को अलविदा कहे दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है। एक्टर का मृत शरीर 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला था। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया गया लेकिन सुशांत के चाहने वाले इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत को न्याय दिलाने के लिए लोग लाखों की संख्या में ऑनलाइन उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आए दिन सुशांत का कोई न कोई विडियो भी बड़ा वायरल होता रहता है। सुशांत एक जिंदादिल इंसान थे। वे हमेशा हंसते रहते थे। उन्हें मस्ती मज़ाक करना भी पसंद था। इस बात का सबूत उनके इस वायरल विडियो में साफ देखा जा सकता है।

‘चने के खेत में’ गाने पर नाचे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत का एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस विडियो में सुशांत माधुरी दीक्षित के गाने ‘चने के खेत’ डांस करते नज़र आते हैं। विडियो में उनके साथ मनप्रीत तूर भी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक खेत में डांस कर रहे हैं। मनप्रीत तूर सुशांत को डांस करना सीखा रही हैं। एक्टर पहले तो मनप्रीत को अच्छे से फॉलो कर लेते हैं, लेकिन फिर कुछ स्टेप्स भूल जाते हैं। इस पूरे विडियो में सुशांत बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो को अभी तक एक लाख ग्यारह हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

 इसके पहले ये विडियोज भी हुए वायरल

हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने एक विडियो साझा किया था जिसमें सुशांत अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे थे। यह सुशांत की ‘एम एस धोनी: द अनटाल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story)’ फिल्म के सफल होने के बाद का विडियो है। विडियो में बहने सुशांत के ऊपर गर्व महसूस करती दिखाई दे रही हैं।


इसके अलावा सुशांत का एक और विडियो भी है जो अभी अभी सामने आया है। इसमें भी वे अपनी बहनों के साथ मस्ती भरे अंदाज़ में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

#sushantsinghrajput video with his sister goes VIRAL

A post shared by KJ Talks (@kj_talks) on


सुशांत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ टीवी सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे ‘पवित्र रिश्ता’ से घर घर फेमस हुए थे। फिर ‘काई पो चे’ फिल्म से उन्होने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘एमएस धोनी’, ‘छिछोरे’ और ‘दिल बेचारा’ जैसी कई फिल्में आई।

Back to top button