
रणवीर सिंह के खातिर इस फैन ने किया बड़ा काम, देखते ही एक्टर ने लगा लिया गले
बॉलीवुड के सिंबा कहे जाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं। रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि वे जहां भी जाते हैं, फैंस उन्हें घेर लेते हैं। फिर चाहे बात इंडिया की हो या फिर विदेशों की…हर जगह उन्हें फैंस मिलते हैं, जो उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेताब रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में रणवीर सिंह एक बार फिर फैंस के बीच थे, जहां पर उन्हें एक ऐसा फैन मिला, जिसे उन्होंने फौरन ही गले लगा लिया, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिहं अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग के अलावा उनका स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आता है, ऐसे में उनके लिए फैंस हमेशा पागल रहते हैं। बता दें कि रणवीर सिंह अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी खूब चर्चा मे रहते हैं, जिसकी वजह से लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। रणवीर सिंह के फैंस गली गली में हैं, जिसकी वजह से वे जहां भी जाते हैं, वहीं उनके फैंस मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक इवेंट के दौरान हुआ, जहां से वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह ने फैन को लगाया गले
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक फैन से इतने ज्यादा प्रभावित हो गए कि उसे गले लगा लिए। दरअसल, फैन ने उनके नाम का टैटू अपने हाथों पर बनवाया हुआ है, जिसे देखते ही वे भावुक हो गए। बता दें कि कलाकारों के लिए फैन किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं, ऐसे में एक बार फिर से कलाकारों के प्रति फैंस की दीवानगी देखी, जिसे देखते ही रणवीर सिंह भावुक हो गए और उसे गले से लगा लिया।
छपाक की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे रणवीर सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये वाकया उस वक्त का है, जब रणवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ फिल्म छपाक के स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद जैसे ही रणवीर सिंह बाहर निकले, वैसे ही उनकी नजर वहां खड़े एक शख्स पर पड़ी, जिसके शोल्डर पर रणवीर सिंह लिखा हुआ था, उसे देखते ही वे वही रुक गए और उसे गले से लगा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।
इन फिल्मों में नज़र आएंगे रणवीर सिंह
बॉलीवुड जगत में अपना नाम फेम बनाने वाले रणवीर सिंह की दो बड़ी फिल्में पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि हर साल रणवीर सिंह की दो या तीन फिल्में पर्दे पर रिलीज होती है, जिसकी वजह से अब वे सुपरस्टार की श्रेणी में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं और उनकी लोकप्रियता किसी से कम नहीं है। लोग उन्हें देखने के लिए पागल रहते हैं, ऐसे में उनकी फिल्मों के लिए भी पागल हैं। बता दें कि उनकी फिल्म 83 और सूर्यवंशी जल्द ही पर्दे पर रिलीज होगी।