Trending

इस साल मकर संक्रांति पर बन रहा है ये शुभ योग, जानें किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर

14 जनवरी को सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने वाला है। जिसका असर कई सारी राशियों पर पडे़गा। पंडितों के अनुसार 14 जनवरी की रात्रि को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिसके चलते अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार 14 जनवरी के दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है और इस विषेश योग का असर कई सारे लोगों की जिंदगी पर पड़ने वाला है।

दरअसल इस साल मकर संक्रांति पर सूर्य और बुध ग्रह एक साथ होंगे जिसके कारण बुधादित्य योग बना रहा है। इस योग का असर कई राशि पर शुभ पड़ने वाला है जबकि कुछ राशियों के लिए ये योग अशुभ साबित होने वाला है।

जानें किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर –

मेष राशि

बुधादित्य योग का असर मेष राशि के जातकों पर शुभ पडे़गा। इस योग के चलते इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी।

वृष राशि

बुधादित्य योग के चलते वृष राशि के जातकों के सभी कार्य सफलता के साथ जो जाएंगे। वहीं जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं उनमें भी सफलता मिल जाएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग शुभ साबित होने वाला है और इस योग के चलते इस राशि के लोगों को सुख और समृद्धि हासिल होगी। जीवन के सारे दुख भी दूर हो जाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए ये योग शुभ फल लेकर नहीं आ रहा है और इस योग के कारण इस राशि से नाता रखने वाले लोगों को धन हानि हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है और जो भी कार्य करेंगे उसमें केवल सफलता ही मिलेगी। इसके अलावा शुत्र पर विजय भी हासिल होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों पर इस योग का सामान्य ही असर रहेगा और इस राशि के लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही थोड़ी धन हानि भी हो सकती है।

तुला राशि

बुधादित्य योग तुला राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभजनक होने वाला है। इस योग के चलते तुला राशि के लोगों को धन लाभ होगा और ढ़ेर सारी खुश भी मिलेंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए ये योग अशुभ रहेगा। इस योग के कारण इस राशि के लोगों के जीवन में कलह और विवाद उत्पन्न होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को व्यापार और करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इसके अलावा नई नौकरी लगने की संभवानाएं भी अधिक हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए ये योग अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोगों को बुधादित्य योग के चलते जीवन में खूब सारी खुशियां मिलने वाली है। इतना ही नहीं नई मित्र भी बनेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का सम्मान बढ़ेगा और रिश्तेदारों से संबंध और मजबूत हो जाएंगे। इतना ही नहीं संपत्ति खरीदना भी फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए ये योग अच्छा साबित नहीं होने वाला है और इस राशि के लोग कार्यों को करते समय सावधानी जरूर बरतें।

Back to top button