राशिफल

साल 2019 के अंतिम सप्ताह में लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन 6 राशि वालों की नोटों से भरेगी तिजोरी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं। यह दोस्त आपकी काफी मदद भी करेगा। व्यावसाय को बढाने के बारे में विचार कर सकते हैं ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और उद्देश्यपूर्ण होगी। रोमांस के लिए यादगार क्षण गुजार पाएंगे। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

प्यार के विषय में : अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिलेगी और धन लाभ भी होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में ये सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। विकारों से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों को अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव होगा। कोई भी कार्य बिना किसी की सहायता के पूरा नही हो पाएगा। वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी संग यात्रा पर जाने के लिए तैयार रहें। ईश्वर की कृपा के साथ-साथ प्रयास से कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स कैम्पस सिलेक्शन में सफल हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई थैरेपी या दवाइयां चल रही हैं तो समय का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। प्रोफेशन में तरक्की के योग बने हुए हैं जबकि घर-परिवार के लिए खर्च बढ़ा हुआ रहेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ मजबूत हो सकती है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की स्थिति भी बन सकती है।

करियर के विषय में : काम का बोझ भी आपको परेशान कर सकता है। जायदाद की समस्या का समाधान हो जाएगा।

हेल्थ के विषय में : सुस्वादु खान-पान में रूचि बढ़ेगी। परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने से पहले दिमाग को शांत करें। लंबी दूरी की यात्रा का योग हैं। प्रॉपर्टी के लिए किए जाने वाले प्रयास से अच्छे परिणाम आने की उम्मीद कर सकते हैं। मन में उत्साह का सकारात्मक असर कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। किसी नए अनुबंध से आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से मदद मिलती रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

करियर के विषय में : यदि आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी और आपकी रुचि योगा व ध्यान से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले सहयोगियों के साथ घुल मिलकर रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा। कोई मांगलिक कार्य पूरा होने में अभी वक्त लग सकता है। व्यावसायिक रुप से आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगें। व्यापार परिवर्तन की योजना बनेगी। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। बड़े लोगों की मदद तथा उनके सॉफ्ट रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कोई फैसला लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है।

करियर के विषय में : स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामलों में सुखद नतीजे मिलेंगे। मामूली और मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह घर में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा और परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी भाग्योन्नति का एहसास होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जमीनी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छी रिटर्न देगी। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आपकी गरिमा बढ़ेगी। रोमांस में सहजता बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के सहयोग से खुशियां मिलेंगी। प्रेम प्रसंग और अच्छे होंगे।

करियर के विषय में : लेन-देन के मामलों में विवाद की आशंका है। साझेदारी के बिजनेस में थोड़ा ध्यान भी रखें।

हेल्थ के विषय में : गले के रोग हो सकते हैं। बीमारियां भी हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धन संबंधित रुकावटें आने की संभावना है। आपको छोटे भाई बहनों का प्यार मिलेगा और कोई छोटी मोटी यात्रा की जा सकती है। वित्तीय स्थिति सामान्य रह सकती है। आप कॉन्फिडेंस और दिमाग से काम लेंगे तो बहुत कुछ कर सकते हैं। कामकाजी मोर्चे पर स्थिति बेहतर रहेगी, कोशिशों में विजय मिलेगी। सप्ताह के मध्य में एक-दो दिनों तक आर्थिक तंगी से भी गुजर सकते हैं।

प्यार के विषय में : पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

करियर के विषय में : रोजगार में इस सप्ताह कुछ आकस्मिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। पैरों से संबंधित कोई रोग हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों के रोजगार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल रहेंगे। आपके लिए वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं, हालांकि आप बचत करने में सफल नही होंगे। कर्जे से छुटकारा पा सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दुश्मनों से फासला रखें क्योंकि वे आपकी टांग खींचते रहेंगे। आपका कारोबार या नौकरी का पक्ष बेहतर बना हुआ रहेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कानूनी विवाद निपट जाएंगे। व्यापार फायदेमंद रहेगा।

हेल्थ के विषय में : कफ और पित्त संबंधी समस्या हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई बड़ा फायदे का सौदा भी हो सकता है। व्यावसायिक स्तर पर कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले लें। आपकी इच्छाएं भी पूरी हो सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट बने रहेंगे, कामकाजी दशा भी बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी में हाथ डालने से नुकसान हो सकता है या इस सिलसिले में काम बनते-बनते अटक सकता है।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव में सफलता मिलेगी।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस के विरोधियों से मुकाबला करने में आप सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कोई बड़ी परेशानी भी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते आपकी इनकम में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के पूर्ण होने की संभावनाएं बन सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ये वक्त अच्छा रह सकता है। आने वाले समय में आपको बहुत लाभ मिलेगा। कारोबारी कामों में भागदौड़ सही रिजल्ट देगी मगर विरोधी पक्ष को कमजोर समझने की भूल न करें। प्रोफेशन में कुछ नया करने की योजना सफल होगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है। आपका प्यार बढ़ेगा।

करियर के विषय में : अचानक होने वाली लंबी यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए काम की ओर आपका रुझान होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर संभलकर रहना होगा। ज्यादा दौड़-भाग से परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में भाग-दौड़ और यात्राएं हो सकती हैं। आपको व्यावसायिक रुप से सकारात्मक बदलाव दिखाई देगें। आपके विरोधियों की ताकत कम होंगी। सप्ताह के बीच में आप कामकाज को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी-गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी। अफसर आपकी बात ध्यान के साथ सुनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश और उमंग से सक्रिय बने रहेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण मामलों पर बात हो सकती है। जिससे प्रेम संबंधों में और मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

हेल्थ के विषय में : आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश और उमंग से सक्रिय बने रहेंगे। विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे काम करने वाले जातकों के लिए ये वक्त अच्छा साबित हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। दूसरों पर आपका प्रभाव-दबदबा बना रहेगा। आपकी व्यावहारिकता सभी को पसंद आएगी और सामाजिक कद्र बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए समय ठीक-ठाक है।

करियर के विषय में : साल के आखिरी सप्ताह में फायदे का कोई बड़ा सौदा होने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : एसिडिटी और पेट दर्द परेशान कर सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ‘शनिदेव का महाभक्त’ बनना हैं तो आज से सही शुरू कर दे ये 5 काम, मुसीबत आसपास भी नहीं भटकेगी

Back to top button
?>
https://bemfh.ulm.ac.id/id/ https://newstrend.news/swen/ https://rentohotels.com/
slot gacor slot demo
https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/200/ https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/scatter-hitam/
https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/thailand/ https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/dana/
https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/oneplay77gala/ https://heylink.me/turbobet77login/ https://heylink.me/mustang77pro/ https://heylink.me/galaxy77betpro/ https://heylink.me/marvel77game/ https://heylink.me/taipan77login/ https://heylink.me/republik77alter/ https://heylink.me/binjaiplay77-login/ https://heylink.me/dutaslot77-loginn/ https://heylink.me/doremiplay77-login/ https://heylink.me/slotnesia77-loginn/ https://heylink.me/mandala77_login/ https://heylink.me/arenaslot77_login/ https://heylink.me/arenabet77-login/ https://heylink.me/Sultanbet77.daftar/ https://heylink.me/sultanplay77.login/ https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/kotacuanplay/ https://heylink.me/play77betpro/ https://heylink.me/tokofun/ https://heylink.me/fun77betpro/ https://heylink.me/captain77warrior/ https://heylink.me/Jaguar77pro/ https://heylink.me/thebestmustang77/ https://heylink.me/tokoholyplay/ https://heylink.me/rukocuan/ https://heylink.me/indopedia77pro/ https://heylink.me/tokoindofun17/ https://heylink.me/sultanbet77gaming/ https://heylink.me/sultanplay77gaming/ https://heylink.me/oneplay77alternatif/ https://heylink.me/marina77maxwin/ https://heylink.me/play77alternatif/ https://heylink.me/cukongplay77gaming/ https://heylink.me/playwin77-/ https://lynk.id/play77new https://lynk.id/fun77new https://lynk.id/captain77 https://lynk.id/jaguar77new https://lynk.id/mustang77new https://lynk.id/indopedia77new misteritogel galaxy77bet https://138.68.164.8/ https://137.184.36.152/ https://139.59.119.229/