Trending

इस कद्दू से सजाएं अपने घर को, घर दिखेगा सुन्दर, लोग थकेंगे नहीं घर की खूबसूरती की तारीफ करके!

खुबसूरत घर किसको पसंद नहीं होता है। हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके पास अपना खुद का एक घर हो और वह उसे अपनी मर्जी से खुबसूरत बना सके। कुछ लोग खुद का घर होने के बावजूद भी उसे ढंग से सजा नहीं पाते हैं, जिस वजह से उनका घर सुन्दर दिखने की बजाय भूत बंगला दिखने लगता है। जबकि कई लोग ऐसे होते हैं, जोकि अपने छोटे से घर को ही इतना खुबसूरत बना के रखते हैं कि एक बार देखने वाले की निगाहें जम जाती हैं।

घर में मौजूद चीजों से भी सजाया जा सकता है घर को:

घर को सजाने के लिए जरुरी नहीं है कि महँगी चीजों का ही इस्तेमाल किया जाए। हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनके बारे में हम जानते ही नहीं हैं कि इससे भी घर को सजाकर खुबसूरत बनाया जा सकता है। अक्सर कुछ लोग घर के बेकार हो चुके सामान से या पेपर से सजावट की चीजें बनाते हैं। आज हम आपके लिए बिलकुल नई चीज लायें हैं, जो कम खर्चे में ही आपके घर की खूबसूरती में चार चाँद लगा देगी। हम जिस चीज से सजावट के सामान बनाने की बात कर रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि कद्दू है। आप सोच रहे होंगे की कद्दू से कैसे कोई घर को सजा सकता है तो आइये हम आपको बताते हैं।

बनाने के लिए जरुरी सामान:

*- प्ल्सटिक के कद्दू,

*- सिल्वर स्प्रे,

*- सफ़ेद स्प्रे,

*- मोती के दाने या मोतियों की लेस,

*- प्लास्टिक बैग,

*- मास्किंग टेप।

बनाने की विधि:

*- सबसे पहले प्लास्टिक के कद्दू लेकर उसको मास्किंग टेप से कवर कर लें। इसके बाद इसके ऊपर सफ़ेद स्प्रे करें और और कवर करके सूखने के लिए रख दें। इसके बाद इसपर एक और बार सफ़ेद स्प्रे करें ताकि अच्छे से पेंट हो जाए, पेंट लगाने के बाद फिर से सूखने के लिए रख दें।

*- कद्दू जब पूरी तरह से सुख जाए तो इसे एक दिन के लिए प्लास्टिक बैग में डालकर रख दें।

*- एक दिन बाद निकालकर इसके ऊपर सिल्वर स्पार्किंग स्प्रे का छिड़काव करें या आप अपने अनुसार रंग का चुनाव कर सकते हैं। जरुर के अनुसार इसपर एक दो बार और स्प्रे किया जा सकता है। इसे फिर से सूखने के लिए छोड़ दें।

*- अब आखिर में अच्छे से सूखने के बाद इसपर मोतियों और इसके लेस से सजाकर इसे घर के ड्राइंग रूम में या कसी अन्य जगह पर लगाया जा सकता है।

Back to top button