स्वास्थ्य

तेजी से घटाना हो वजन तो इन 7 सब्जियों का सेवन करना होगा फायदेमंद, बीमारियों से भी होती है रक्षा

जब भी वजन ज्यादा बढ़ता है तो लोगों को यही इच्छा होती है कि ऐसा क्या खाएं जिससे वजन बढ़े नहीं बल्कि घट जाए। बहुत ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटड फूड के कारण ही वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो सब्जियों की तरफ अपना ध्यान बढ़ाएं। सब्जियों में ऐसी कोई चीज नहीं होती है जिससे आपका वजन बढ़े। सब्जियों में ऐसे गुण होते हैं तो जो आपके पेट को कम करते हैं और वजन भी कम करने में मदद करते हैं।ये फूड एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार उम्र बढ़ने की गति को धीमा कर देते हैं।

कुछ सब्जियां निगेटिव कैलोरी फूड होती है जिसका मतलब होता है इन्हें पचाने से शरीर को और अधिक कैलौरी की जरुरत पड़ती है। ये इस बात का संकेत है कि आप इस तरह के भोजन का इस्तेमाल करते हैं तो आपका वजन नहीं बढ़ता है। इसके अलावा सब्जियां फाइबर से भरपूर हती है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं और शरीर ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करती हैं।

ब्रोकली

सबसे कम कैलोरी वाली सब्जियां में से हैं ब्रोकली जिसका उपयोग शाकाहारी भोजन में बहुतायत रुप से किया जाता है। ये मीट प्रोटीन के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है। क्रुसिफेर कुल की सब्जियां कैलोरी में बहुत काम होती है इसमें प्रति 100 ग्राम 34 कैलोरी होती है। साथ ही इसमें विटामिन सी और डाइटरी फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा आप फूल गोभी या पत्ता गोभी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि इसमें भी कैलोरी बहुत कम होती है।

खीरे

खीरे में ज्यादातर पानी होता है और ये आपके आहार में जोड़ने के लिए सबसे कम कैलोरी वाली सब्जियों में से एक है। इसमें 100 ग्राम में 15 कैलोरी होती है। साथ ही सलाद में इसका सबसे तेजी से इस्तेमाल होता है। आप चाहें तो सैंडविच के रुप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पोटेशियम भी अच्छी मात्रा मों होती है। गर्मियों के दौरान इसका इस्तेमाल करना अच्छा होता है।

गाजर

गाजर को एक निगेटिव कैलोरी फूड माना जाता है। इसका इस्तेमाल, जूस,सूप, हलवे, बर्फी किसी भी रुप में किया जाता है। गाजर को अगर चीनी के साथ इस्तेमाल ना करें तभी आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। इसमें प्रति 100 ग्राम में केवल 41 कैलोरी होती है। इसमें पोटेशियम और विटामिन ए सही मात्रा में पाया जाता है।

लौकी

लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे पकाकर खाने पर भी उतना ही फायदा मिलता है जितना कच्चा खाने से। लौकी में कैलोरी कम मात्रा में होता है और पानी अधिक मात्रा में होती है। इसमें प्रति 100 ग्राम केवल 15 कैलोरी होती है। इसमें वसा या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है।

मशरुम

मशरुम को सब्जी के रुप में बहुत पसंद किया जाता है और इसे बेहद ही पौष्टिक माना जाता है। इसमें पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो दिल की भी रक्षा करता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button
?>