
जाने फिदेल कास्त्रो के बारे में हैरान कर देने वाली बातें, जिसे आप शायद पहले से नहीं जानते होंगे
आज क्यूबा के क्रांतिकारी नेता और पूर्व राष्ट्रपति रह चुके फिदेल कास्त्रो का निधन 90 वर्ष की उम्र में हो गया। वह बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। आपको बता दें 1959 की क्यूबा क्रांति के नेता रह चुके फिदेल कास्त्रो ने इसी साल अपना 90वाँ जन्मदिन मनाया था।
सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले नेता:
आपको बता दें फिदेल कास्त्रो, ब्रिटेन की महारानी और थाईलैंड के राजा के बाद तीसरे ऐसे नेता थे, जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक किसी देश पर राज किया था। वह 1959 की क्रांति के दौरान अमेरिका के चमचा रहे नेता फुल्गेंकियो बतिस्ता की तानाशाही को ख़त्म करके सत्ता में आये थे और 2008 में सत्ता छोड़कर अपने भाई को दे दी थी।
हजारों महिलाओं के साथ बनाये थे शारीरिक सम्बन्ध:
यह बात सबसे हैरान करने वाली है कि 82 साल की उम्र तक फिदेल कास्त्रो ने 35000 महिलाओं के साथ सम्बन्ध बना लिए थे। कई लोगों को इस बात पर यकीन नहीं होता है लेकिन यह बिलकुल सच है। कास्त्रो के एक करीबी अधिकारी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को यह बात बताई थी कि वह हर दिन 2 महिलाओं के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते थे।
सबसे लम्बा भाषण देने का विश्व रिकॉर्ड:
फिदेल कास्त्रो अपने लम्बे भाषण के लिए जाने जाते थे, इसी वजह से उनका नाम “गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में भी दर्ज है। उन्होंने 29 सितम्बर 1960 को संयुक्त राष्ट्र में लगातार 4 घंटे 29 मिनट का भाषण दिया था। उसके बाद उन्होंने क्यूबा में 1986 में लगातार 7 घंटे 10 मिनट का लंबा भाषण दिया था, जिसकी वजह से उनके नाम सबसे लम्बा भाषण देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
सीआईए में सैकड़ों बार की थी मारने की कोशिश:
मीडिया की बात माने तो फिदेल कास्त्रो को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने 638 बार जान से मारने की योजना बनाई थी, लेकिन हर बार वो बच गए। एक बार सीआईए ने उनकी पत्नी के द्वारा ज़हर की गोली देने की योजना बनाई थी, लेकिन फिदेल को यह बात पता चल गयी और उन्होंने खुद अपनी पत्नी को बन्दूक देकर बोला लो मार लो।
इनकी गाय का नाम भी गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल:
यह बात सबसे हैरान करने वाली है कि कास्त्रो की एक गाय “उब्रे ब्लांसा” का नाम भी “गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में शामिल था। आपको बता दें यह गाय एक दिन में 110 लीटर दूध देती थी।