Breaking news

गणतंत्र दिवस: ITBP के हिमवीरो ने फहराया 18 हजार फिट ऊंचा तिरंगा

देश: गणतंत्र के दिवस के मौके पर जहां पूरे देश की नजर दिल्ली के राजपथ पर होती है तो वहीं इस बार भारत तिब्बत के सीमा पर तैनात वीरों ने भारत की गरिमा में चार चांद लगा दी है। जी हां, भारत तिब्बत की सीमा पर हिमवीरों ने 18 हजार फिट ऊंचा तिरंगा फहराया है।

बता दें कि राजपथ जैसा गौरव ही देश के किसी कोने में दुर्गम इलाके में भी स्थापित किया जा रहा है। जी हां, देश के अर्धसैनिक बल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानि आईटीबीपी के हिमवीरों ने हिमालय की बर्फीली चट्टानों के ऊपर 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर माइनस (-30) डिग्री सेंटीग्रेड में तिरंगा फहराया है। याद दिला दें कि देश आज 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। ऐसे में जगह जगह तिरंगा फहराया जा रहा है। बता दें कि राजपथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राजपथ के रंग में पूरा देश रंग चुका है। यहां से तीनों सेनाओं की परेड के साथ ही विभिन्न राज्यों की झांकियां भी निकल रही है। पूरे देश में भारत माता की जय की सुनहरी आवाज गूंज रही हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इतंजाम भी किये गये हैं।

राजपथ पर आसियान देश के 10 मेहमान मौजूद हैं। ऐसे में पूरी दुनिया भारत की ताकत देखती हुई नजर आ रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत अपनी ताकत को पूरे बल के साथ पेश करता है। जी हां, इस गणतंत्र दिवस को नई उमंग के नजरिये से देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस गणतंत्र दिवस से न्यू इंडिया की नींव भी रखी जाएगी। राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ आसियान देशों के मेहमान के अलावा सभी सम्मानित लोग भी मौजूद हैं।

राजपथ पर इस समय भव्य नजारा है। बता दें कि इस गणतंत्र दिवस को आसियान देशों के साथ नये रिश्तों के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। बता दें कि इस परेड को देखने के लिए अपार जनसमूह होता है।

Back to top button