Breaking news

अभी-अभी : इस बड़े दिग्गज नेता ने सुबह सुबह अस्पताल में तोड़ा दम, राजनीति में छाया गहरा मातम

वर्ष 2017 बाकी वर्षों से काफी अलग रहा है, इस वर्ष ऐसे कई मौत हुई हैं जिनसे पूरे देश में हड़कंप मचा था. इसी वर्ष के अंत में बॉलीवुड में भी कई मौतें हुई हैं तो देश के राजनितिक गलियारे में भी काफी उठा पटक रही है. एक बार फिर से यह वर्ष ख़तम होते होते एक और मौत हो गयी है जिसकी वजह से देश की कई बड़ी राजिनितक पार्टियाँ सदमें में हैं और दुःख जताया है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी का निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। तीसरे राज्यपाल के रूप में उत्तराखंड आए जोशी ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में गहरी छाप छोड़ी।

सीएम योगी ने अगले ट्वीट में कहा कि उन्होंने राज्यपाल सहित विभिन्न उच्च स्तरीय पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद रखा जाएगा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ”

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा “अत्यंत दुःख एवं शोक! उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आदरणीय बीएल जोशी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को शक्ति दे। एक कुशल प्रशासक और मार्गदर्शक के रूप में जोशी जी की कमी हमेशा महसूस होगी”

राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू गांव में जन्में जोशी अपने कार्यकाल में सरल स्वभाव के साथ कुशल प्रशासक के रूप में मशहूर रहे। उनके निधन पर राज्य में शोक भी लहर है। जोशी ने 29 अक्टूबर 2007 को राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। पांच अगस्त 2009 तक इस पद रहते हुए वो राज्य के दुख-सुख से भी जुड़े रहे। वर्तमान राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने भी उनके साथ वर्ष 2004 से वर्ष 2007 तक दिल्ली में काम किया। जून 2004 से अप्रैल 2008 तक जोशी दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। उस दौरान डॉ. पॉल दिल्ली के पुलिस कमिश्नर थे।

डॉ. पॉल ने कहा कि स्वर्गीय जोशी एक कुशल प्रशासक थे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार को भी शक्ति देने की कामना की। राज्यपाल की ओर से उनके एडीसी ने स्व० बीएल जोशी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक ने भी स्वर्गीय जोशी के निधन पर शोक जाहिर किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

Back to top button