Interesting

इस अजीबो-गरीब ग्रह पर केवल 7 घंटे रुकते ही आप हो जायेंगे 1251 साल के, जानें ग्रह का रहस्य

आप तो जानते ही हैं कि पृथ्वी पर एक साल में कुल 365 दिन होते हैं और इस दौरान कुल 8760 घंटे होते हैं। लेकिन यह समय हर ग्रह पर अलग-अलग होता है। आपको यकीन नहीं हो रहा है ना। हाल ही में केपलर टेलिस्कोप ने एक ऐसा ग्रह खोजा है, जहाँ केवल सात घंटे में ही कई साल ख़त्म हो जाता है। अगर पृथ्वी के हिसाब से देखा जाये तो यहाँ पर केवल 7 घंटे में ही 1251 साल ख़त्म हो जायेंगे। इसका मतलब यह है कि अगर आप उस ग्रह पर एक साल रहकर आते हैं तो पृथ्वी पर सदियाँ ख़त्म हो चुकी होंगी।

केपलर द्वारा खोजे गए इस ग्रह को अन्तरिक्ष में खोजे गए सभी ग्रहों में अब तक का सबसे तेज ग्रह माना जा रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह ग्रह सूर्य की पूरी परिक्रमा केवल 6.7 घंटे में ही पूरी कर लेता है। आपको बता खोजकर्ताओं ने इस ग्रह का नाम ,  रखा है। खोजकर्ताओं ने इसका एक दूसरा नाम भी रखा है सी 12_3474 बी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह केपलर क्या है।

केपलर एक ग्रहों को खोजने वाला टेलिस्कोप है, जिसनें अब तक लगभग 2300 ग्रहों को खोज निकाला है। इस नए ग्रह को केपलर ने धरती के एकदम पास ही खोजा है। केपलर ने 2013 में के2 मिशन की शुरुआत की थी। इस ग्रह के बारे में बताया जा रहा है कि यह धरती से लगभग 5 गुना बड़ा है। इस ग्रह पर भारी पत्थर मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वहाँ लगभग 70 प्रतिशत तक आयरन मौजूद होगा।

वैज्ञानिकों की मानें तो स्टेलर रेडियेशन की वजह से इस ग्रह का वातावरण इंसानों के रहने के लायक नहीं है। इस वजह से पृथ्वी के नजदीक होते हुए भी इस ग्रह पर मानवीय कॉलोनी बसाने की कोई सम्भावना नहीं है। हालांकि अभी इस ग्रह के बारे में यह बात नहीं पता चली है कि इस ग्रह पर एक दिन कितने घंटे का होगा। अभी तक की जानकारी के हिसाब से केवल यह स्पष्ट हो पाया है कि इस ग्रह पर 7 घंटे का एक साल होगा। अभी वैज्ञानिक इस ग्रह के बारे में और जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

Back to top button