
नशे में धुत्त युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जब ली पैंट के जेब की तलाशी तो निकला यह खतरनाक जीव
नई दिल्ली: प्राकृतिक निर्मित इस दुनिया में कई अजीबो-गरीब चीजें आपको हर पल देखने को मिल जायेंगी। कई चीजें तो इतनी ज्यादा हैरानी में डाल देती हैं कि सामने वाले व्यक्ति को कुछ समझ में ही नहीं आता है। आप तो जानते ही हैं कि प्रकृति ने इस पृथ्वी का संतुलन बनाने और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए तरह-तरह के जीव जंतु बनाये हुए हैं। प्रकृति ने वनस्पतियों का निर्माण किया है। कुछ जीव जल में रहते हैं तो कुछ जीव जमीन पर रहते हैं।
मनुष्य रहना चाहता है खतरनाक जीवों से दूर:
प्रकृति के बनाये इन्ही जीवों में से कई जीव अत्यंत ही खतरनाक होते हैं, जिनसे हर इंसान दूर ही रहना चाहता है। वह चाहता है कि जीवन में उसका इन जीवों से कभी भी सामना ना हो। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो इस तरह के खतरनाक जीवों को अपना पालतू बनाते हैं। केवल यही नहीं उन्हें जेब में लेकर भी चलते हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना देखी गयी है, जिसमें एक युवक एक खतरनाक जीव को अपने जेब में लेकर घूम रहा था।
आखिर क्यों लेकर घूम रहा था जेब में अजगर?
हाल ही में जर्मनी में एक बहुत ही हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहाँ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने उसके जेब की तलाशी ली तो उन्हें उसकी जेब से एक अजगर मिला। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है कि आखिर यह व्यक्ति जेब में इतना खतरनाक जीव लेकर क्यों घूम रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 19 साल का युवक नशे में धुत्त होकर लोगों से झगड़ा कर रहा था।
पुलिस के पूछने पर हिचकिचाने लगा युवक:
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को शांत करवाया। इसके बाद भी युवक का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी जेब उभरी हुई दिखी। पुलिस ने जब इसके बारे में पूछा तो वह हिचकिचाने लगा। जब पुलिस ने उसके जेब की तलाशी ली तो उसमें से एक अजगर का बच्चा निकला। जानकारी के अनुसार इस अजगर की लम्बाई लगभर 35 सेंटीमीटर थी। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वह अपनी जेब में अजगर लेकर क्यों घूम रहा था।