
सेक्स चेंज कराकर गौरव बन गया एक खूबसूरत लड़की, सेक्स चेंज करवाने की वजह उड़ा देगी होश
मुम्बई – भारत में अभी भी सेक्सुअल आइडेंटिटी एक बड़ा सवाल है। आज हम बात कर रहे हैं 23 साल की गौरी की जिन्होंने सेक्स चेंज करवाकर खुद को गौरव से गौरी बना लिया। गौरव के मुताबिक उन्हें आठ साल की उम्र में ही लगने लगा था कि वो अन्य बच्चों से अलग हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के रूढ़िवादी परिवार से होने के बावजूद गौरव ने ये करने का साहस किया। गौरव के मुताबिक, उन्हें लड़कियों के कपड़े पसंद थे और वो लड़कों की तरफ आकर्षित होते थे, इसलिए उन्होंने ऐसा करने का फैसला किया।
ऐसा था गौरव से गौरी बनने का सफर
गौरी ने बताया कि, उनके साथ अक्सर मारपीट होती रहती थी। घर में उन्हें गरम चाकू से जलाने से लेकर कई हफ्तों तक कमरे में बंद भी रखा जाता था। गौरव के मुताबिक, जब वह 10 साल के थें तभी चार लड़कों ने उनके साथ बलात्कार किया। जिसकी शिकायत पुलिस ने भी नहीं लिखी। गौरी का कहना है कि, उन्हें उसी दिन एहसास हो गया था कि अपने दिल की आवाज़ को दबाकर दुनिया के हिसाब से जीना ही मेरे लिए बेहतर होगा।
गौरव से गौरी अरोड़ा के सफ़र के बारे में बताते हुए गौरी ने कहा कि, मैं 20 साल की उम्र में दोस्तों के साथ मुंबई घूमने आया और मॉडलिंग में अपनी किस्मत आज़माने लगा। मॉडलिंग में जब ट्राई कर रहा था उसी दौरान दिल्ली में मशहूर डेटिंग रियलिटी शो का मुझे ऑफ़र मिला, जहां शो के ही एक पुरुष सेलिब्रिटी मेहमान से मुझे प्रेम हो गया। हालांकि, गौरव ने उस सेलिब्रिटी का नाम बताने से इंकार कर दिया।
गौरी को शो से बाहर निकाला, सेक्स चेंज बनी वजह
अब सेक्स चेंज करवाकर लड़की बने गौरव अरोड़ा टीवी रियल्टी शो इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से बाहर निकाल दिया गया है। शो से बाहर निकाले जाने की वजह उनका सेक्स चेंज ऑपरेशन है। दरअसल, शो से जुड़े लोगों का मानना है कि गौरी के शरीर में अब भी रिकवरी की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए उनका शो में न रहना ज्यादा बेहतर है। शो मेकर्स का मानना है कि, अभी भी उनका शरीर सेक्स चेंज ऑपरेशन से रिकवर हो रहा है और थोड़ा सा भी शारीरिक दबाव उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए शो से गौरी को बाहर निकाल दिया गया है।
गौरतलब है कि, दिल्ली के रहने वाले गौरव अरोड़ा ने MTV Splitsvilla के आठवें सीजन में हिस्सा लिया था। गौरव ने पिछले साल सेक्स चेंज सर्जरी करवाकर खुद को गौरी बना लिया है। इस बारे में गौरव का कहना है कि उन्हें अपनी पूरी जिंदगी एक औरत जैसा महसूस होता रहा है, इसलिए उनके लिए सेक्स चेंज कराने का फैसला किया था।