
एक तस्वीर ने बनाया लड़के को सोशल मीडिया पर हीरो, कहलाया दुनिया का सबसे अच्छा प्रेमी
हर लड़की चाहती है कि उसकी जिंदगी में एक ऐसा लड़का आए जो ना सिर्फ उसे प्यार करें बल्कि वो उसकी छोटी बड़ी सभी जरूरतो को भी समझे, उसे स्पेशल होने का एहसास कराए हालांकि बहुत कम ऐसा होता है कि जैसा आप सोचे और मिल जाए खासकर प्यार के मामले में। पति और प्रेमी तो अक्सर इम मामले में प्रेमिका और पत्नियों के ताने का शिकार बनते रहते हैं पर आजकल एक ऐसे लड़के की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख सभी लड़किया यही कह रही हैं कि काश उनका ब्वायफ्रेंड भी उसके जैसा ही होता … और यहां तक कि इस लड़के को दुनिया का सबसे अच्छा ब्वाय फ्रेंड होने का तमगा भी मिल गया है।
गर्लफ्रेंड की सैंडल ने बनाया ब्वॉयफ्रेंड को सोशल मीडिया पर हीरो
दरअसल वायरल हो रही तस्वीर मे एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की हाई हील्स सैंडल पहने हुए नजर आ रहा है..आप कहेंगे इसमें ऐसी क्या खासियत है कि ये लड़का हीरो बन गया है तो इसके लिए आपको पूरा माजरा समझना होगा। आपको बता दें तस्वीर चीन के चिंगकोंग शहर के जिनक्याओ हॉस्पिटल की है, जहां यह लड़का इस लड़की को डॉक्टर के पास चेक अप के लिए लेकर गया था। वहां पर लड़की को हाई हील्स पहनने के कारण पैरों में दर्द हो रहा था तो लड़के ने उसकी हील्स खुद पहन ली और अपनी सैंडल उसे दे दी।
हालांकि ये बात उस जोड़े के लिए सामान्य थी पर पर वहीं मौजूद दूसरे कपल के लिए नही। उस लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ऐसा करते देख दूसरी लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से वापस सैंडल चेंज करने को कहा था लेकिन उसने मना कर दिया। फिर जाई नाम की लड़की ने लड़के की फोटोज अपने ब्वॉयफ्रेंड को दिखाने के लिए क्लिक कर ली। फिर जब उसने यह फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की तो यह वायरल हो गई और दुनिया भर की कई वेबसाइट्स पर यह खबर पब्लिश भी हुई है। इस पर हजारों कमैंट्स और लाइक्स भी आए।
अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उसकी सैंडल पहने लड़के की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और इसे देख रहे लोग खासकर लड़कियां इस लड़के को दुनिया का सबसे अच्छा ब्वायफ्रेंड बता रही हैं।