राजनीति

रोहिंग्या हिंदूओं को मुसलमानों ने जबरन पढ़वाई नमाज, मिटाया महिलाओं के माथे का सिंदूर : देखें वीडियो

नई दिल्ली – देश में रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच अब रोहिंग्या हिन्दुओं पर रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा ढाए गए बेइंतहा जुल्म के मामले अब सामने आने लगे हैं। आपको बता दें कि आकड़ों के मुताबिक इस वक्त भारत में करीब 40000 रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे हैं। जिनको लेकर मोदी सरकार काफी सख्त दिख रही है। तमाम दबावों के बावजूद मोदी सराकर उन्हें भारते से निकालने कि तैयारी कर रही है। सरकार का तर्क है कि वो भारत में आंतकवादी गतिविधियों में लिप्त हैं। Rohingya hindu murdered by rohingya.

 

महिलाओं का बलात्कार कर कराया धर्मांतरण

हिन्दी न्यूज चैनल आजतक कि एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि रोहिंग्या हिन्दुओं के साथ रोहिंग्या मुस्लमानों ने कैसा बर्ताव किया है। बांग्लादेश के राहत कैंप चैनल ने कैंप में रह रहे हिन्दू समुदाय के लोगों से बात की, जिसमें कुछ चैकाने वाली बातें सामने आई है। एक हिन्दु महिला ने बताया कि रोहिंग्या मुसलमानों ने न सिर्फ हिन्दुओं का कत्ल किया बल्कि महिलाओं का बलात्कार कर उनको मुस्लमान बनने पर मजबुर भी किया।

 

रोहिंग्या आतंकियों द्वारा मारे गए हिंदु

समाचार एजेंसी एएफपी ने अभी सोमवार को ही म्यांमार सेना कि ओर से जारी एक बयान में कहा था कि सेना को रोहिंग्या आतंकियों द्वारा मारे गए 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है। यह इलाका रोहिंग्या मुस्लिम बहुल है। सेना ने आशंका जताई है कि पिछले कई सालों से म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या आतंकियों ने इन हिन्दु परिवारों को मौत के घाट उतारा है।  भारत में आकड़ों के मुताबिक करीब 40000 रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे हैं। इनके आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण ही मोदी सरकार उन्हें भारते से निकालने के लिए काफी सख्त दिख रही है। महिला का ये भी कहना है कि इन्हें जबरन नामाज बढ़वाया गया और इनके माथे से सिंदुर भी हटा दिया गया।

क्या कहा है महिला ने?

रिका उर्फ सादिया नाम कि इस महिला के मुताबिक, इसी साल अगस्त में रोहिंग्या मुस्लमानों ने कई हिन्दु घरों में जबरन खुसकर सबके मोबाइल फोन छीन लिए गए और बुरी तरह मारा। महिला ने बताया कि उसके सारे गहने भी ले लिए गए। इसके बाद सभी हिन्दुओं को पकड़कर वो लोग एक पहाड़ी ले गए और लाइन में खड़ाकर गोली मार दी। उनमें से सिर्फ 8 महिलाओं को जिंदा रखा गया। इसके बाद उन लोगों ने हमारा धर्म परिवर्तन करा दिया और जबरन मीट खिलाया गया।

देखें वीडियो –

Back to top button
?>