Breaking newsInterestingTrending

जानिये कैसे एक साधारण लड़की बनी दुनिया की सबसे मंहगी महिला क्रिकेटर

बला की हसीन है भारत की महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना । गोल्ड मेडल लाकर कर चुकी है भारत का नाम रोशन। 9 साल की उम्र में बना ली अन्डर 15 टीम में जगह। 16 की उम्र में खेल लिया इंटरनेशनल मैच। आज है दुनिया की सबसे मंहगी महिला क्रिकेटर। सुंदरता देख मिला नेशनल क्रश का टाइटल। है लाखों युवा इनके दीवाने। लेकिन इनका दिल धड़कता है इस लड़के के लिए। जानिए कैसे एक साधारण से परिवार से आने वाली लड़की बन गई भारत की सबसे पॉपुलर महिला किर्केटर।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है उनका भारत के लिए गोल्ड मेडल लाना। दिलचस्प बात ये है कि भारतीय महिला टीम ने पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था। और पहली बार ही उन्होंने श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया। ऐसे करने में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना की अहम भूमिका रही। उन्होंने 45 गेंद पर 46 रन बनाकर भारत को जीत की ओर अग्रसर किया।

स्मृति एक लेफ्ट handed ओपनिंग बल्लेबाज है। उनका जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। क्रिकेट को लेकर उनका जुनून अपने भाई को देखकर शुरू हुआ। जब वे 9 साल की थी तो उन्होंने महाराष्ट्र की अंडर-15 टीम में जगह बना ली थी। इसके बाद 11 साल की उम्र में स्मृति ने राज्य की अंडर-19 टीम में जगह पक्की कर ली थी। अंडर-19 में स्मृति ने 224 रनों की पारी खेली थी। यहाँ उन्होंने बॉल की ढुलाई राहुल द्रविड़ के बैट से की थी जो कि उनके भाई ने उन्हें गिफ्ट किया था। फिर स्मृति जब 16 साल की हुई तो उन्होंने अपना पहला इन्टरनेशनल मैच भी खेला। इसमें भी उनकी बहुत तारीफ हुई।

अपने हुनर के दम पर स्मृति भारत की सबसे महंगी महिला क्रिकेट खिलाड़ी भी बन गई। जब महिला प्रीमियर लीग में सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर रहे थे तो स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 करोड़ 40 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। वह ऑक्शन में भारत की सबसे महंगी खिलाड़ी थी।

स्मृति अब तक भारत के लिए 78 वनडे, 119 टी20 और 4 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं। वो दो बार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं।

स्मृति दिखने में भी बेहद सुंदर है। उन्हें लोग ब्यूटी विद टैलेंट कहते हैं। नेशनल क्रश के नाम से जानी जाने वाली स्मृति को देख हर युवा का दिल धड़कता है। लेकिन स्मृति का दिल तो किसी और के लिए धड़कता है।
दरअसल स्मृति का एक बॉयफ्रेंड भी है जिसका नाम पलाश मुछल है। पलाश दिखने में काफी हैंडसम हैं और पेशे से एक म्यूजिक कम्पोजर हैं। एक कॉन्सर्ट के दौरान पलाश ने सबके सामने स्मृति को प्रपोज किया था। बस तब से दोनों के रिश्ते पर ऑफिसियल मुहर लग गई।

स्मृति जब हाल ही में एशियन गेम्स से गोल्ड मेडल लेकर भारत लौटी थी तो पलाश उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर भी आए थे। इतना ही नहीं स्मृति ने पलाश को अपना गोल्ड मेडल देकर उनके साथ एक खूबसूरत फोटो भी क्लिक की थी।

दोनों की जोड़ी फैंस को बड़ी क्यूट लगती है। स्मृति और पलाश अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। स्मृति जिस तरह से अपने हुनर से देश का नाम रोशन कर रही हैं वो सच में काबिलेतारीफ है। वो आज कई युवा लड़कियों की प्रेरणा हैं। एक जमाना था जब भारत में महिला क्रिकेटरों को इग्नोर किया जाता था। उन्हें पुरुष क्रिकेटरों के मुकाबले बहुत कम पैसे दिए जाते थे।

लेकिन स्मृति ने अपने शानदार प्रदर्शन और मेहनत के दम पर ये सब बदल के रख दिया। आज स्मृति पूरे 32 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। और एक आलीशान जिंदगी जीती हैं।
वैसे आपको स्मृति मंधाना की ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button