BollywoodTrending

19 साल की हुई करिश्मा कपूर की बेटी समायरा, खूबसूरती में मां को देती है टक्कर

समायरा कपूर अब 19 साल की हो गई हैं। उनकी मां करिश्मा कपूर 90 के दशक की जानी मानी हीरोइन है तो पिता संजय कपूर दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन हैं। समायरा जब 11 साल की थी तब उन्होंने अपनी आँखों के सामने मां बाप को अलग होते देखा। करिश्मा और संजय कपूर के तलाक ने उन्हें उदास कर दिया था। लेकिन करिश्मा ने अपनी बेटी को काफी अच्छे से संभाला।

तलाक के बाद करिश्मा को अपने दोनों बच्चों की कस्टडी मिली। अब करिश्मा सिंगल मदर बनकर दोनों बच्चों को पाल रही है। खासकर वो अपनी बेटी समायरा को बहुत अच्छे संस्कार दे रही हैं। बाकी स्टार किड्स की तरह समायरा का नाम आज तक किसी भी controversy में नहीं जुड़ा है। इसके अलावा समायरा जब भी मीडिया के सामने आती है तो बेहद तहजीब के साथ खुद को प्रेजेंट करती हैं।

समायरा दिखने में अपनी मां करिश्मा की तरह बेहद सुंदर है। वो मां की तरह वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही लुक में शानदार लगती हैं। समायरा कपूर खानदान की पांचवी पीढ़ी की बच्ची हैं। और उनके टैलेंट को देख लगता है वो आगे चलकर कपूर खानदान का नाम रोशन जरूर करेंगी। समायरा बचपन से ही काफी हुनरमंद रही हैं। जब वो महज 10 साल की थी तो उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म “be happy” बनाई थी। इस शॉर्ट फिल्म में उन्होंने खुद अभिनय भी किया था। उनके इस टैलेंट को देख लगता है कि वे बड़ी होकर फिल्म इंडस्ट्री में बहुत आगे जाएंगी। वो एक्टर या डायरेक्टर बन सकती हैं। वैसे उनकी खूबसूरती देख ये कहना गलत नहीं होगा कि जब समायरा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी तो बाकी सारे स्टार किड्स की छुट्टी कर देंगी।

समायरा का एक भाई भी है जिसका नाम कियान है। वो अपने इस छोटे भाई की बहुत केयर करती हैं। वहीं मां के साथ समायरा का रिलेशन दोस्तों वाला है। हालांकि वो अपनी मां से ज्यादा मौसी करीना कपूर के करीब हैं। करीना और समायरा को एक साथ कई बार साथ देखा गया है। दोनों आपस में किसी बेस्ट फ्रेंड की तरह रहते हैं।

समायरा के पिता संजय भले उनकी मां करिश्मा से अलग हो गए हो। लेकिन वो भी समय समय पर समायरा से मिलते रहते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं संजय समायरा और कियान के बेहतर फ्यूचर के लिए करिश्मा को हर महीने लाखों रुपए भेजते हैं। वो दोनों बच्चों की पढ़ाई लिखाई का सारा खर्च भी उठाते हैं। समायरा भी कभी कभी अपने पापा से मिलने जाती रहती है।

समायरा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल होते हैं। उन्होंने फिलहाल बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन फिर भी अभी से उनके लाखों फैंस बनना शुरू हो गए हैं। वे जल्द से जल्द करिश्मा की बेटी को बड़े परदे पर देखना चाहते हैं। समायरा अब कब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी फिलहाल ये कहना मुश्किल है। लेकिन फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। उन्हें डांस और म्यूजिक का भी बड़ा शौक है।

वैसे आपको करिश्मा की ये खूबसूरत बेटी कैसी लगी? हमें कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button