राशिफल

राशिफल 21 October : आज का दिन इन 2 राशियों पर होगी महादेव के आशीर्वाद

हम आपको सोमवार 21 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए राशिफल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। मुश्किल हालात का भी धैर्य से सामना करेंगे। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट में लंबित मामला आज आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद होगा। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। नौकरी मे तरक्की के योग बनेंगे। यात्रा करना टालें। खुद पर खर्चा बढ़ सकता है। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। भोलेनाथ की कृपा से आज आपके सभी दुःखों का निवारण होगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कामकाज को लेकर दौड़-भाग हो सकती है। अपने साथी से दूर रहकर भी सदैव उस पर अपना विश्वास कायम रखें। अपने कान, आंख खुले रखकर ध्यानपूर्वक उसकी बात सुनें। दूर रहते हुए भी आपस में रिश्तों की गरमाहट आपके आपसी व्यवहार व बातचीत से बनी रहेगी। शारीरिक रूप से एक साथ न रहते हुए भी आप मानसिक रूप से एक दूसरे से जूड़े रहें। मकान और भूमि संबंधी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्चे की स्थिति बन सकती है। घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर न चाहते हुए भी खर्चा हो सकता है। परिस्थितियों को सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें विशेषकर अपने बहुत करीबी लोगों से सावधान रहें आपकी पीठ पीछे षड्यंत्र हो सकता है। अतः आँखें खुली रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। सकारात्मक सोच के कारण बेहतर निर्णय लेंगे ओर आगे बढेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें। पार्टनर के किसी आइडिया से आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम भी सामान्य रहेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। कार्य स्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है। भूमि भवन संबंधित निर्णय तुरंत ले। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। नयी योजनायों ओर नए कार्यों से लाभ मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ होंगे। आत्मबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। आप बहुत उत्साहित रहेंगे औए खूब परिश्रम करेंगे। बड़े निर्णय लेंगे। दूर की यात्रा करने से बचें। किसी बड़ी वस्तु के खोने या चोरी का भय बना हुआ है अतः सावधान रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप के आत्मविश्वास के कारण आज आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य करने में मन लगेगा। बुद्धि सही दिशा में रहेगी। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। मन चाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करे, फिजूल बोलना बंद करे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तो में आ रही दूरियां कम होगी। किसी उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सानिध्य से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। यात्रा लाभकारी होगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। प्रयोग और प्रयासों के लिए अच्छा समय है। अपने साथियों व अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आप सफलता की ऊंचाइयों को छू लेंगे। कामकाज अच्छी तरह और आसानी से निपटते जाएंगे। आप अपने किए गए कामों को लेकर जिम्मेदारी भी अच्छे से पूरी करेंगे। सफलता का प्रतिफल बेहतर रहेगा। हर्ष आनंद से समय बीतेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, मौसमी फल का सेवन करें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी भी मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मोज-मस्ती में समय बिताएंगे। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंग। आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके अपने लिए यह समय उन्नति दायक है। सुदूर यात्राएं सफल होंगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>
slot gacor slot demo
https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/200/ https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/scatter-hitam/
https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/thailand/ https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/dana/
https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/oneplay77gala/ https://heylink.me/turbobet77login/ https://heylink.me/mustang77pro/ https://heylink.me/galaxy77betpro/ https://heylink.me/marvel77game/ https://heylink.me/taipan77login/ https://heylink.me/republik77alter/ https://heylink.me/binjaiplay77-login/ https://heylink.me/dutaslot77-loginn/ https://heylink.me/doremiplay77-login/ https://heylink.me/slotnesia77-loginn/ https://heylink.me/mandala77_login/ https://heylink.me/arenaslot77_login/ https://heylink.me/arenabet77-login/ https://heylink.me/Sultanbet77.daftar/ https://heylink.me/sultanplay77.login/ https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/kotacuanplay/ https://heylink.me/play77betpro/ https://heylink.me/tokofun/ https://heylink.me/fun77betpro/ https://heylink.me/captain77warrior/ https://heylink.me/Jaguar77pro/ https://heylink.me/thebestmustang77/ https://heylink.me/tokoholyplay/ https://heylink.me/rukocuan/ https://heylink.me/indopedia77pro/ https://heylink.me/tokoindofun17/ https://heylink.me/sultanbet77gaming/ https://heylink.me/sultanplay77gaming/ https://heylink.me/oneplay77alternatif/ https://heylink.me/marina77maxwin/ https://heylink.me/play77alternatif/ https://heylink.me/cukongplay77gaming/ https://heylink.me/playwin77-/ https://lynk.id/play77new https://lynk.id/fun77new https://lynk.id/captain77 https://lynk.id/jaguar77new https://lynk.id/mustang77new https://lynk.id/indopedia77new https://138.68.164.8/ https://137.184.36.152/ https://139.59.119.229/