
प्रेत-आत्माओं पर विश्वास नहीं करने वाले भी करने लगेंगे विश्वास, जब देखेंगे ये वीडियो!
लोगों की रातों की नींद उड़ जाती है, जब वह भूत-प्रेत के सपने देखते हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना? हमारी दादी-नानी ने जो भूत और प्रेतों की कहानियां सुनाई हैं, उसके अनुसार भूत बहुत खतरनाक होते हैं। वह किसी को भी केवल डराकर मार सकते हैं। ऐसे में हर किसी को भूत से डर लगना चाहिए। हमारे आस-पास ही कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो भूतों पर इतना ज्यादा भरोसा करते हैं, कि कुछ भी गलत होने पर भूत को ही जिम्मेदार ठहराते हैं।
भूत हैं इंसान की मनगढ़ंत रचना:
जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो भूत-प्रेतों को इंसान की मनगढ़ंत रचना बताते हैं। उनके अनुसार लोगों को डराने के लिए भूतों के ख्याल इंसानों ने ही पैदा किए हैं। अब इसकी सच्चाई क्या है, यह तो नहीं बताया जा सकता है। लेकिन जो लोग भूतों पर यकीन नहीं करते हैं, वह भी इस वीडियो को देखकर भूतों की सच्चाई स्वीकार कर लेंगे। आज हम एक ऐसा वीडियो लाये हैं, जिसे देखने के बाद उन्हें भूतों पर ना केवल यकीन हो जाएगा बल्कि वह भूतों से डरने भी लगेंगे।
रोड पर आने जाने वालों को दिखती है पेड़ पर लटकती आत्मा:
दरअसल यह वीडियो किसी एक घटना का वीडियो नहीं है। इसमें चार अलग-अलग घटनाओं के वीडियो क्लिप्स को शामिल किया गया है। कुछ वीडियो क्लिप्स को एडिट करके एक साथ जोड़ा गया है। वीडियो में पहला दृश्य एक पेड़ से फांसी पर लटकती आत्मा का है। एक आत्मा रोड़ से गुजरने वाले राहगीरों को दिखाई देती है। जबकि कुछ लोगों को उसी पेड़ पर कुछ भी दिखाई नहीं देता है। दूसरे दृश्य में एक लड़की की आत्मा पेड़ के बीचो-बीच दिखाई देती है।
सड़क के बीच में बाइक सवार को अचानक दिखी आत्मा:
इस वीडियो में ऐसी ही चार अलग-अलग घटनाओं को कैद किया गया है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि सबसे पहले पेड़ से लटकती एक आत्मा दिखती है, उसके बाद बाइक सवार को रात में अचानक रोड के बीच में आत्मा दिखती है और फिर गायब हो जाती है। इसके बाद के दृश्य में एक आत्मा पेड़ के बीच में दिखाई देती है।