राशिफल

Rashifal 12 October: महानवमी पर बन रहे दो बेहद शुभ योग, माता रानी 5 राशियों का चमकाएंगी भाग्य

आज नवमी तिथि है। नवरात्र में इस महानवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन देवी मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। नवरात्रि के नौवें दिन सिद्धिदात्री माता का पूजन किया जाता है। इस बार महानवमी पर दो शुभ योग बन रहे हैं। हम आपको 12 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 October 2024

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यापारिक बाधाएं दूर होंगी। योग्यता के अनुरूप कार्य करें। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी। दोस्तों से आपको नए कार्यो में सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अफसरों के सहयोग से प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। कोई गलती होने पर उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करें, वरना समस्या बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। भुगतान संबंधी लेन-देन करते समय सावधान रहें। इस समय व्यावसायिक स्थिति अच्छी चल रही है। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक संबंध बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन कठिन है, लापरवाही करेंगे तो नुकसान में रहेंगे। मन शांत रहेगा और आपके स्वभाव में भी विनम्रता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गुस्से को काबू में रखें। गृहस्थ जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको सभी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। अपने भविष्य को लेकर आप ज्यादा सतर्क रहेंगे। आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं। ध्यान रहे अपनी बढ़ती हुई चाहतों की वजह से कहीं आप अपना नुकसान ना कर बैठे। परिवार के सदस्य कोई चीज की मांग कर सकते हैं। मित्रों के साथ किसी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है। अपनी समझदारी और कार्यशीलता के चलते कार्यक्षेत्र में दूसरों को पीछे छोड़ने की कोशिश में रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों से संपर्क होगा। यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। नए अनुबंध होंगे। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी उम्मीदों और इच्छाओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। चोट चपेट लग सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने स्वभाव और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। सोच समझ कर बोलें। लवमेट के तरफ से मंहगे तोहफे की डिमांड हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा। बिजनेस में दिन कुछ खास नहीं रहेगा, कुछ पुरानी परेशानियां सामने आने से आप चिंतित रहेंगे। यदि आप दूसरों की सलाह मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में भी दिलचस्पी बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए बहुत लकी रहेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से बचें। अपमानित होने का भय है। प्रेम व संतान की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। योजना फलीभूत होगी। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आपका सकारात्मक व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में आपकी मदद करेगा। काम का ज्यादा बोझ न लें। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखें नहीं तो आपका बना बना काम बिगड़ सकता है। बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। अपना उचित बचाव करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार में वातावरण सुखद बना रहेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पर पूरा-पूरा ध्यान दें। आपकी आमदनी बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। वाहन खरीदने का योग है। दिन मनोरंजन में बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके जीवनसाथी की कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। व्यावसायिक कार्य से जुड़ा कोई ठोस फैसला उत्तम साबित होगा। परिवार में ज्यादा दखलंदाजी न करें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका मीठे खानपान में प्रति रुझान रहेगा। दूसरों के मामलों में ना उलझकर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। लापरवाही कर किसी भी नियम का उल्लंघन न करें। आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण लोगों को इग्नोर न करें। भूमि व वाहन की खरीदारी पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। उधार लेनदेन न करें। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी में चीज़ो से निपटना आपको कुछ मदद नहीं दे पाएगा। धीमी गति से आगे चले और स्थिति का हल अपने आप निकल जाएगा।

आप को ये rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 October 2024 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>
slot gacor slot demo
https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/200/ https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/scatter-hitam/