राशिफल

Rashifal 26 August: आज इन 4 राशि के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें कैसे रहेगा आपका शनिवार?

हम आपको शनिवार 26 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करेंगे। आपका उदार स्वभाव आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिश्रम के अनुरुप सफलता प्राप्त हो सकती है। ज़िंदगी की ओर उदास नज़रिया रखने से बचें। आज आप लोगों के साथ मेल जोल करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले अधूरे कार्य संपन्न करने में सफल होंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से किसी प्रकार का लाभ भी मिलेगा। उनके द्वारा आपको कोई ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है। आज व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति होगी। परिवार संग यात्रा के भी संकेत हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको शिक्षा संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। निवेश से संबंधित मामलों में विशेषज्ञ वित्तीय योजनाकार की मदद लेना हमेशा एक अच्छा विचार है। आप अपनी समस्याओं से बहुत ही जल्द मुक्ति प्राप्त करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज क्रोध आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए क्रोध को त्याग कर शांति का मार्ग धारण करने की आवश्यकता है। फुटकर के व्यापारी आज सोचा हुआ मुनाफा कमाने में कुछ पीछे रह सकते हैं, ग्राहकों को आकर्षित करने की कोई नई योजना बनाएं। घर से बाहर यदि किसी काम से जा रहे हैं तो आपको लाभ जरूर होगा। युवा अपने पढ़ाई से संबंधित नोट्स अभी से बनाते चलें, भविष्य में यह बेहद उपयोगी साबित होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। अपने काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। विरोधियों से भी प्रशंसा पाएंगे। व्यवसायिक कार्यों में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज रुपये-पैसे से संबंधित कोई लेन-देन न करें। आज आपकी किसी पर अत्यधिक विश्वास करना भारी पड़ सकता है। नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक के आधार पर ही फैसला लें।

shani dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोई भी काम करने से पहले धैर्य रखें। सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको परेशानी दे सकती हैं। समूहों में शिरकत दिलचस्प लेकिन खर्चीली रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और इससे आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आने वाले वक्त में अपने परिवार के प्रति भावनात्मक हो सकते हैं। बढ़ रहे अहंकार और डर की वजह से किसी पर विश्वास कर पाना मुश्किल होगा। काम की स्थिति में सुधार होगा।आपकी वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको मान्यता मिलेगी। आपकी बातों की वजह से अन्य लोग दुखी हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी करने से बचें। कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके सकारात्मक रहने से आपको लाभ मिलेगा। आपको आज यदि किसी को पहले धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के रिश्ते में चल रही अनबन मे भी समाप्त होगी। आपको कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप न ले ले, इसलिए सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको आज अपना ध्यान अपने काम पर ले जाना होगा। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना बनती दिख रही है। बच्चों के स्वभाव में बदलाव नज़र आ सकता है। ज़रा-ज़रा सी बात को लेकर वे चिढ़ सकते हैं। आप अपने पुराने समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नए स्रोत मिलेंगे। अगर कोई नई वस्तु या नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसे आज का दिन शुभ रहेगा। संतान की किसी भी सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। किसी धार्मिक उत्सव में जाना भी कार्यक्रम में शामिल हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही हैं। रिश्तो में आ गई कड़वाहट दूर होगी। आपका दिन बहुत ही सुख शांति से बीतेगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। इस समय प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। किसी वित्तीय योजना पर आज अमल न करें।

आपने Rashifal 26 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>