राशिफल

Rashifal 24 August: आज के ग्रह-नक्षत्र 3 राशि वालों को कर सकते हैं परेशान, सताएगी संतान की चिंता

हम आपको गुरुवार 24 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवार की किचकिच से कहीं दूर जाने का मन होगा। आज के दिन क्रोध करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। ऐसी बहुत सी गतिविधियाँ होंगी जिन्हें आप पूरे समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन परिणाम उम्मीदों के मुताबिक नहीं होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इनका सहयोग लें और अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। हालांकि बिना सोचे समझे आप को खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपना खोया हुआ सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। सेहत को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच से अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से शुरू करेंगे। नौकरी में टकराव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा परंतु उतना नहीं जितना आप उनसे आशा करेंगे इसलिए आप उनके भरोसे में कतई न रहें। दोपहर की स्थिति अधिक लाभदायक होती जा रही है। यानी समय का पूरा फायदा उठाना है। यह आपके घरेलू जीवन के लिए एक कठिन दिन हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। आज शेयर बाजार में निवेश करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके लिए शुभ संयोगों का दिन है। धन और भूमि-भवन से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ प्राप्त होगा। स्थितियां बदल रही हैं, इसलिए युवाओं की मानसिक चिंता में भी कमी आती दिखाई देगी। परिवार के साथ भजन कीर्तन का आनंद ले सकते हैं। आज आप अपना दिमाग ठंडा रखना है एवं बहस से बचते हुए स्वयं की और अपनों की खुशियों को बचाना है। व्यापारी वर्ग की दैनिक आय में अच्छी वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। आपके परिजन आपका साथ देंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको अपने बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। करियर को आगे ले जाने में आपकी संवाद शैली अहम भूमिका अदा करेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपनी बातों को आसानी से दूसरों को समझा सकेंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैसों की अहमियत जानें नहीं तो आने वाले समय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। माता-पिता की सेहत बेहतर होगी। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर पर काबू पाने के लिए किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के बड़े बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जीवनसाथी के सहयोग से आपके कार्य व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। कोई बात आपके मन के विरुद्ध होती हुई नजर आ रही है, लेकिन ये परिस्थिति आपकी क्षमता को बढ़ा सकती है। आपको अपने रिश्ते को काम करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। दूसरों पर निर्भरता कम होगी। आपके द्वारा किसी भी व्यक्ति पर दबाव न डाला जाए, इस बात का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आज अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने शत्रुओ को आसानी से मात दे पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिनपर चलकर वह अच्छा लाभ कमा सकते हैं। कोई पिता तुल्य व्यक्ति कार्यक्षेत्र में आपकी मदद कर सकता है जो कि आपके लिए बहुत ही काम की साबित होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग आज जीवनसाथी की बातों को ना मानकर रिश्ते में तनाव को बुला सकते हैं। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आपने Rashifal 24 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>