राशिफल

Rashifal 23 August: आज बन रहे है कई शुभ योग, इन 8 राशि वालों के अधूरे कामकाज होंगे पूरे

हम आपको बुधवार 23 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी अपेक्षाएँ और प्रयास बहुत अच्छे हो सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा। आज ऑफिस में सभी आपका सहयोग करेंगे। कानूनी मामले आज सुलझ सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। करियर में अच्छी वृद्धि महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज माता-पिता का ख्याल रखें ताकि किसी व्यर्थ की समस्या का सामना न करना पड़े। आज कोई ऐसा काम न करें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यस्थल में दी गई सलाह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ सम्भव है। हताशा-निराशा को काबू में रखें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। राजनीतिज्ञों के लिए समय शुभ है। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल और एकता दिखाई देगी। घरेलू परिस्थितियों में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। नई दिशा में आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ बहस में न उलझें। आप अपनी मन की बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपकी माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपको अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है अन्यथा वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात कर सकते हैं। अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। मुनाफा होने की पूरी उम्मीद है। आज अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत के मामले में लोगों परआपका प्रभाव पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके मित्रों का समर्थन आप को एक आवश्यक कार्य पूरा करने में मदद करेगा। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएं। पार्टनर की भावनाओं को समझें। आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ख्याल रखकर सही दिशा में आगे बढ़ें। आपको अपने पेशेवर प्रयासों में दूसरों की मदद की आवश्यकता हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा। दूसरों की बातों को नजरअंदाज करें और अपने काम पर ध्यान दें। भावनात्मक तकलीफ होगी, लेकिन खुद को स्थिर रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा। युवा वर्ग को अनेक आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने निर्णय पर विश्वास रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

शेयर बाजार में योजना पूर्वक उठाया गया कदम जरूर लाभ देगा। माताजी से आज आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई संपत्ति संबंधित समस्या सुलझती दिख रही है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। दोपहर के समय कुछ कठिनाईयां जरूर आ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके पक्ष में रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक लाभ होंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। विरोधी आज आपके कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आपका कोई मसला यदि कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आज आपको भागदौड़ करनी होगी परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में सक्षम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोगों को आपकी पर्सनैलिटी आकर्षित करेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मबल में वृद्धि होगी। काम भी अच्छा लगेगा। लेकिन अपने पर काम का अधिक बोझ लेना भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। इसलिए हर मौके का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। व्यावसायिक मित्रों के साथ कई नए लोगों से मिलने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कोई नया कार्य या प्रॉजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। संतान पक्ष को लेकर चिंतन करें तथा उसका हर तरह से सहयोग करने का प्रयास करें। जिससे आगे की स्थितियाँ अनुकूल रहे।

आपने Rashifal 23 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>