राशिफल

Rashifal 22 August: आज इन 7 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, इस दिन करेंगे ये खास काम तो होगा लाभ

हम आपको मंगलवार 22 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यवसायिक गतिविधियों में प्रगति होने के आसार है। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करें जो आपके लिए अच्छा साबित होगा। जीवन में चल रही परेशानियों से आज आपको राहत मिलेगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अधिक विचारों को लेना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज किसी की बातों में न आएं। केवल अपने द्वारा बनाई गई नीतियों पर काम करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से और अहंकार से बचने की आवश्यकता है। छोटे बच्चों के साथ समय बिताएं। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ कामों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। अपनी क्षमता को पहचानने का वक्त आ गया हैं। आज आप आलस्य में रहने के कारण अपने कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों की गति धीमी तो रहेगी,लेकिन वह उसे तेज करने की पूरी कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको आज पूंजी का निवेश सोच समझकर करना होगा। आज अपना राज न खोलें। काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए समय अनुकूल हो रहा है। पिताजी आज आपको यदि किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो आपको उसे बिल्कुल नहीं करना है। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगे। आज प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट का अनुभव होगा। आप अपनी दिनचर्या में योगा व व्यायाम को शामिल करे ताकि आप स्वस्थ रहें सके।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। आय में वृद्धि होगी। दूसरों की बातों को नजरअंदाज करें और अपने काम पर ध्यान दें। लोगों का साथ अचानक से कम हो सकता है या बंद हो सकता है। भावनात्मक तकलीफ होगी, लेकिन खुद को स्थिर रखें। आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपनी मेहनत के बल पर सम्मान और धन प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक कर्मियों को उनकी उम्मीदों के अनुसार लाभ प्राप्त हो सकता है। हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस संबंधी कोई निर्णय ले रहे हैं, तो उस पर एक बार फिर से अच्छे से सोच-विचार कर लें। आज कोई ऐसा काम न करें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में सीनियर से प्रशंसा और जूनियर्स से सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में सुख सम्रद्धि बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। वाहन सुख मिलेगा। आज व्यापार में नए-नए अवसर लेकर आयेगा, जिनक भविष्य में लाभ होगा और जातक अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। प्रत्येक कार्य का निर्णय उसे व्यवहारिक रुप से विचार करने के बाद लें। फिर भी कार्यभार के कारण शिथिलता का अनुभव होगा। अपनी सेहत के चिंता करने की जरूरत नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको बहुत ज्यादा आक्रामक होने से बचना चाहिए। छोटे बच्चों को अभिभावक ऐसे गेम खिलाएं, जिनसे उनका दिमाग विकसित हो, छोटी उम्र में यह आवश्यक है। नया मकान खरीदने से संबंधित बनाई गई योजना पर आप गंभीरता से विचार करेंगे, बात को आगे बढ़ाऐंगे। आमदनी और खर्च के बीच सामंजस्य बनाकर रखना होगा। आपको सामाजिक कार्य अच्छा लगता है, इसलिए सामाजिक कार्यों में ऊर्जा काफी हद तक देखने को मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सजग रहने की सलाह दी जाती है। राजनीति में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों में भी इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। आप चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोई नया काम हाथ आ सकता है। समय अनुकूल है। बाधाएं समाप्त होंगी व सभी ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आपको अपने परिजनों का ध्यान रखना होगा और अगर कोई निर्णय लेना है तो पहले गंभीरता से विचार करना होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य जुड़ी थोड़ी चिंता हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कोई अन्य शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ हो सकता है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा। किसी को पैसा उधार न दें। परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

आपने Rashifal 22 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>