राशिफल

Rashifal 21 August: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए खास रहेगा सोमवार का दिन, पढ़ें राशिफल

हम आपको सोमवार 21 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग रहेंगे। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा, जिससे आपका व्यापार अच्छा रहेगा। आप भूमि भवन और वाहन की खरीदरी कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग आपको लक्ष्य से भटकने से बचाएगा जिससे आपको मानसिक संतुष्टि का अनुभव होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप स्वयं पर बोझ महसूस करेंगे। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। जीवनसाथी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई भी कीमती सामान खाे सकता है। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही पक्ष में रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे,तो उन पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो जातक बिजनेस में पार्टनरशिप कर रहे हैं उनको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आस्थमा से जुड़े रोगियों को ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बाद मनचाहा अवसर आपकी ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बेचैनी दूर करने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। बिजनेस लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नौकरी करने वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, खासतौर पर अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स का है तो आपके हाथ बढ़िया आर्डर लगने की संभावना है। आज जोश में आकर किसी प्रकार का कोई गलत कदम नहीं उठाएं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपना आत्मविश्वास न खोएं। उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें। धन की आवक बढ़ेगी। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन अत्यधिक सोच का शिकार ना बनें। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। समय के साथ आपको अपने जीवन में नए नए परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे। सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें लाभ होने की पूरी संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी प्रतिभा चरम पर होगी और आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। ऑफिस के कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आज के दिन आप भावुक बने रहेंगे, लेकिन आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जातक आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। मन में आती कुछ बातें आपको परेशान कर सकती है। नई शुरुआत के लिए सक्रिय होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक करें। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। कई अनजान स्त्रोतों से आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अच्छे परिणामों के लिए प्रवाह के साथ काम करने का रवैया अपनाएं। पैसों से संबंधित आपकी सारी परेशानियां हल होंगी। दोस्तों या परिवारजनों के साथ किसी प्रवास पर जा सकते हैं। भाई- बहनों से लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे। आपको भविष्य की चिंता भी सताएगी। आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आपकी धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। अपनो का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नए लोगों से आपका मिलना होगा। दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार और निवेश लाभदायक रहेगा। आज आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मानसिक रुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा। स्थावर संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेगें।

आपने Rashifal 21 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>