राशिफल

Rashifal 20 August: आज 6 राशियों को प्राप्‍त होगा कोई शुभ समाचार, करियर में किस्मत का साथ मिलेगा

हम आपको रविवार 20 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों के समाचार मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। कठिन समय में जिन लोगों का साथ प्राप्त हुआ है, उनका ध्यान रखना होगा। अन्य लोगों की मदद करते समय अपनी क्षमता का अंदाजा जरूर लें। आपकी नौकरी संबंधी समस्या का समाधान होने में अभी थोड़ा समय और लगेगा। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा सकता है। शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं। आज यदि आपने बिना सोचे समझे अपने धन का निवेश किया, तो आपका धन फंस सकता है। यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। किसी कार्य में कामयाबी अच्छी मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में लाभ के योग बने हुए हैं। आज आपका मन अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न चित्त हो उठेगा। क्रोध की स्थिति पर आज आप नियंत्रण रखने की कोशिश करे, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती हैं। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। करियर के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। कोई रुका धन प्राप्त होगा। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके दांपत्य जीवन में प्रेम की वृद्धि होगी। आप जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं पर उनसे बातचीत कर सकते हैं। आज आपको जीवन में अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में संदेह हो सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आज आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। संतान की ओर भी संतुष्ट रहेंगे। वरिष्ठों के बीच पैठ जमाने के लिए जोड़-तोड़ मेहनत करेंगे। भूमि संबंधी कार्यों में अधिक लाभ की अपेक्षा न करें, क्योंकि अधिक प्राप्त करने की इच्छा से हानि हो सकती है। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने सपनों को साकार करने के लिए अच्छा आचरण अपनाएंगे। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो आप अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी है। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन रोमांस के साथ बीतेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी कार्य योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। आदमनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। छात्रों और युवाओं को समस्या में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके तमाम कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। कार्य के बोझ से आज शारीरिक थकान महसूस करेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यावसाय विस्तार की योजना में सफलता प्राप्त करेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपका आर्थिक नुकसान होने के भी आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। लोगों से मुलाकात करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी प्रगति में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी। माता पिता की सेवा से आपकी हर तरह की मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आपको सलाह है कि आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। घर परिवार में कुछ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना बन रही है। माता-पिता के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी पुरानी ग़लतियों से सबक लें और कर्ज़ा लेने से बचें। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। लाभ कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश करें। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अपने रिश्तों-सम्बन्धों से आपको खुशी का एहसास होगा। छात्रों और युवाओं को उनके करियर और अध्ययन संबंधी गतिविधियों में वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार के निवेश या लेन-देन संबंधी गतिविधियों से बचें। यदि आज आप यात्रा करें तो सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक साथ रखना न भूलें। व्यापार-धंधे में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने व्यवसाय फैसले स्वयं ही लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर आप अपने निर्णय लेने से बचें। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। काम से संबंधित एक से अधिक अवसर हाथ में होने के बाद भी नए अवसर की तरफ ध्यान देते रहें।

आपने Rashifal 20 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>