राशिफल

Rashifal 19 August: शनिवार को इन 5 राशियों की बिगड़ेगी दशा, उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है यह दिन

हम आपको शनिवार 19 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने मित्रों से आज कोई मदद मांग सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। मन में काल्पनिक विचार आएंगे, जिससे सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिल जाएगी, लेकिन व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। जो महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको किसी बात से समझौता करना पड़ता है। लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। मित्रों के साथ आज आप पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे घूमने फिरने में आपको कुछ शांति मिलेगी। आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। आपके कुछ खास काम में आज रुकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को गुस्से पर काबू रखना है। आप आज किसी व्यक्ति को सलाह देने से बचें और लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने कामों पर ध्यान लगाएं। यदि आपके पैसे कहीं फँसे हुए हैं तो उन्हें निकालने में आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। आपको लग सकता है कि चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही हैं। आज आप यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको आज धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जो लोग राजनीति में वह आज सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। आज किसी से भी विवाद करने से बचना है। आपको कुछ नयी बातें सीखने को मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। आपकी संतान आपसे कुछ अनावश्यक खर्चों की जिद कर सकती है, जिन पर आपको रोक लगानी होगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां बनें, लेकिन हर एक बात का अंत जरूर होता है। ये बात हमेशा ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। अपने प्रयत्नों से करियर संबंधी बड़ा मौका जल्दी ही हासिल कर पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो इस मामले में आप आज कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलने की संभावना है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। आपके घर कोई खास मेहमान आ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। निर्णय लेने में समस्या होगी, ऐसे में महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित बड़ी समस्या पूरी तरह से खत्म हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे और शारीरिक रूप से भी तंदुरुस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई शत्रु आपको कोई गलत सूचना दे सकता है, जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय को ले लेंगे। आज आपके मानसिक रूप से खुश रहने के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। मेहनत से कमाया हुआ पैसा खर्च करने से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज व्यापार में लाभ होने के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। सुस्ती और आलस्य से बचें। अपना कोई भी काम आज आप अधूरा न छोड़ें। आर्थिक दृष्टि से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और आपको किसी तरह का कोई फ़ाइनेंशियल नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके पुराने प्रयत्नों के अनुसार वर्तमान में फल प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपको उन्नति दिलाने वाला है। युवा कोई नया कोर्स करने का प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। समझदारी और सावधानी से काम करेंगे, तो आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप आज अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तौर पर ऊर्जावान बनने का प्रयत्न करेंगे एवं जीवन में मधुरता लाने के प्रयास करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। आज बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व भी देंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम से संबंधित बड़ा अवसर सामने से चलकर आ सकता है।

आपने Rashifal 19 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>