राशिफल

Rashifal 15 August: मिथुन और कुंभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

हम आपको मंगलवार 15 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आय के स्रोतों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत होगी। भाग्य अच्छा साथ देगा और कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आज कोई ऐसा काम न करें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आपको कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट आपको मिलता दिखाई देगा। व्यवसाय में लाभ होगा। आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। आज गाय को रोटी खिलाइए इससे आप की कठिनाइयां दूर होंगीं। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। माता से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। काम के बाद आपके सहकर्मी आपको किसी छोटे घरेलू उत्सव पर आमंत्रित कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं। आज कहीं से आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। यदि कहीं धार्मिक कार्य हो तो उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। बीमारी या फिर अन्य किसी वजह से आपको अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन कार्य न बन पाने पर क्रोध आ सकता है, जिस पर कंट्रोल करना होगा। आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

निवेश का फायदा मिलेगा। आज आपके रूके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। घर के साज-सजावट में व्यस्त रहेंगे, जोखिम से बचें। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। धन को बचाने में आज सफल रहेंगे। आज नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होंगे। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवनसाथी आपका सहायक सिद्ध होगा। जिसे चाहते हैं, उसके साथ रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। गैर जरूरी चीजों की खरीदारी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। आप भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं। कोई ऐसी अच्छी खबर जिसका आप एक लंबे समय से और बेसब्री से इंतजार कर रहे है आज आपको सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं तथा रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन जल्दी ही परिस्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर ता मनमुटाव हो सकता है। व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे। आपके स्वास्थ्य से संबंधित सभी लक्ष्य आज लाभकारी सिद्ध होंगे। पर्याप्त शारीरिक व्यायाम करने का प्रयास करें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कुछ कामों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। लव पार्टनर के साथ समस्याएं खत्म होने की संभावना है। आज आप अपने आप को कई बातों से घिरा महसूस कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

करियर से संबंधित तय की गई योजना पर काम करना आवश्यक होगा। भागदौड़ की स्थिति रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। मानसिक रूप से तनाव भी बना रह सकता है। अभी के समय में अपनी योजना के बारे में किसी भी व्यक्ति के साथ चर्चा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कार्य को पूरा करने के लिए योग का विचार है। आपके ही आपको नुकसान दे सकते हैं, सतर्क रहें। युवा धन की बर्बादी न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

माता-पिता का सहयोग रहेगा। पैसे कमाने के नए मौके आपको मुनाफा देंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। आपको नौकरी में भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में थोड़ी मंदी आ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। समाज में भी मान सम्मान बना रहेगा। अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि आय के स्रोत अधिक न होने से पैसों की तंगी हो सकती है। घर से जुड़े किसी काम में आपको खर्च करना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी।

आपने Rashifal 15 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>
slot gacor slot demo
https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/200/ https://www.lifebeyondcertificate.com/wp-includes/scatter-hitam/
https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/thailand/ https://komunitas.bobotoh.id/wp-content/dana/
https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/oneplay77gala/ https://heylink.me/turbobet77login/ https://heylink.me/mustang77pro/ https://heylink.me/galaxy77betpro/ https://heylink.me/marvel77game/ https://heylink.me/taipan77login/ https://heylink.me/republik77alter/ https://heylink.me/binjaiplay77-login/ https://heylink.me/dutaslot77-loginn/ https://heylink.me/doremiplay77-login/ https://heylink.me/slotnesia77-loginn/ https://heylink.me/mandala77_login/ https://heylink.me/arenaslot77_login/ https://heylink.me/arenabet77-login/ https://heylink.me/Sultanbet77.daftar/ https://heylink.me/sultanplay77.login/ https://heylink.me/marina77game/ https://heylink.me/kotacuanplay/ https://heylink.me/play77betpro/ https://heylink.me/tokofun/ https://heylink.me/fun77betpro/ https://heylink.me/captain77warrior/ https://heylink.me/Jaguar77pro/ https://heylink.me/thebestmustang77/ https://heylink.me/tokoholyplay/ https://heylink.me/rukocuan/ https://heylink.me/indopedia77pro/ https://heylink.me/tokoindofun17/ https://heylink.me/sultanbet77gaming/ https://heylink.me/sultanplay77gaming/ https://heylink.me/oneplay77alternatif/ https://heylink.me/marina77maxwin/ https://heylink.me/play77alternatif/ https://heylink.me/cukongplay77gaming/ https://heylink.me/playwin77-/ https://138.68.164.8/ https://137.184.36.152/ https://139.59.119.229/