राशिफल

Rashifal 8 August: आज इन 4 राशियों के जातक रह सकते हैं चिंतित, धन हानि दे सकती है मानसिक तनाव

हम आपको मंगलवार 8 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज धन का आवागमन लगा रहेगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। व्यापारिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। मन अशांत रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

काम संबंधी टारगेट को पूरा करने के लिए खुद को तनावमुक्त रखने की कोशिश करें। साथ में अपने फोकस को बिल्कुल भी न हटने दें। यदि आप खूब सारा पानी पीते हैं और शराब और धूम्रपान से दूर रहते हैं, तो आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर हो जाएगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें। जरुरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़ें। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस लाभकारी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवार में कलह हो सकती है। आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है। खुद को सामाजिक कार्य का हिस्सा बनाने की कोशिश करें, जिसके द्वारा नए लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी और आपको तनावमुक्त भी महसूस हो सकता है। परिवार में आपके विरुद्ध कोई काम होने पर आपको क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो कोई सदस्य आपसे भला बुरा बोल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं,जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कारण आपको मानसिक अवसाद रह सकता है। आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे। निवेश करना फायदेमंद होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप कंप्यूटर सीखने के लिए कोई कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं। आपका समय मौज मस्ती में गुजरेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ एक मजेदार शाम बिताने के लिए योजनाएँ बनाई जाएंगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण उनका स्थानांतरण भी हो सकता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास संबंधी व्यायाम शामिल करना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी नए कार्य की शुरुआत में थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ रुपये और पैसे के मामले में कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता,ती, तू, ते :

आज आपको सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी न करें। आज ना किसी से उधार दें और ना लें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। युवाओं को दोस्ती-यारी में पड़कर अपना कीमती समय नहीं बर्बाद करना चाहिए। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक आवेग में वृद्धि से आपका दिन प्रसन्नतापूर्ण बीतेगा। छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके छिपे विरोधी आज आपके बारें में कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव और भागदौड़ के कारण आज सिर दर्द की समस्या हो सकती है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक माहौल में शांति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी भी नई योजना पर कोई निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित लोगों से राय लें। युवाओं और छात्रों को अपनी भविष्य की योजनाओं के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। यदि आप सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करते हैं तो आपको व्यक्तिगत पूर्णता का अनुभव होगा। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सांसारिक सुखों में वृद्धि संभव है। उच्च अध्ययन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। पैसों की बात करें तो धन लाभ का योग बन रहा है लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल लाभ के स्थान पर हानि का कारण बन सकते हैं। नकारात्मक सोच आपके मन को परेशान करेगी लेकिन धैर्य रखें आज परिणाम सकारात्मक होंगे। पुराने लेन देन यथवत रहेंगे। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता निश्चित मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पारिवारिक जीवन के संदर्भ में कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आप अपना दिमाग शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी से बचें। आपको मिलजुलकर काम करने की जरूरत है। उत्तेजना में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अपने प्रियजनों के बीच के मामले मामले को बदतर बना सकते हैं। आपके घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा।

आपने Rashifal 8 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>